MP Election 2023 : क्या पुरानी पेंशन योजना मध्य प्रदेश में लागू करेगी शिवराज सरकार ? जानें क्या कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Dec 2022 7:00 PM

विज्ञापन

old pension scheme in madhya pradesh : पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. जानें मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने क्या कहा. यह चुनावी मुद्दा कांग्रेस की ओर से बनाया जाएगा. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

विज्ञापन

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले पुरानी पेंशन योजना की चर्चा प्रदेश में हो रही है. सभी कर्मचारियों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या शिवराज सरकार पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी ? इस बीच विधानसभा में मंगलवार को बताया गया कि राज्य सरकार के पास अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. सरकार की ओर से यह लिखित जवाब कांग्रेस विधायक रवींद्र सिंह तोमर, सुरेश राजे और भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पूछे गये सवालों पर आया.

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर कहा है कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक जनवरी, 2005 अथवा इसके बाद नियुक्त होने वाले सभी शासकीय सेवकों हेतु नई पेंशन योजना मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के 13 अप्रैल, 2005 के आदेश अनुसार लागू की गयी है.

पुरानी पेंशन योजना वापस लाएगी कांग्रेस

पुरानी पेंशन योजना को लेकर किये गये सवाल के जवाब में कहा गया कि राज्य के 4,83,332 कर्मचारी और अधिकारी नयी पेंशन योजना के तहत पंजीकृत हैं. पिछले सप्ताह कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने कहा था कि अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिलने पर वह पुरानी पेंशन योजना वापस लाएगी. कमलनाथ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा बंद की गयी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से बहाल किया जाएगा.

Also Read: ‘पुरानी पेंशन योजना का ‘भूत’ मत जगाइए, नहीं तो हालत ‘श्रीलंका’ जैसी हो जाएगी’, सुशील मोदी ने कही ये बात
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

‘नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम’ की मध्यप्रदेश इकाई के बैनर तले प्रभावित कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं और कह रहे हैं कि नई पेंशन योजना उनके लिए सेवानिवृत्त के बाद का जीवन जीने के लिए अपर्याप्त है. पंजाब की आप सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की थी. पुरानी पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मासिक पेंशन के रूप में अपने अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत मिलता था. इसके विपरीत नई पेंशन योजना एक अंशदायी पेंशन योजना है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola