Odisha Self-Immolation Case : ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी जलाओ’ हो गया है अब नारा, आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत पर बीजेडी ने कहा

Odisha Self-Immolation Case
Odisha Self-Immolation Case: 20 साल की छात्रा ने कथित रूप से कॉलेज प्रशासन की ओर से यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर खुद को आग लगा ली. इसके बाद उसकी मौत हो गई. AIIMS भुवनेश्वर के बर्न सेंटर विभाग के अनुसार, मरीज को 12 जुलाई को बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल से लाया गया था. उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था.
Odisha Self-Immolation Case: कई दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद बालासोर की छात्रा ने दम तोड़ दिया. उसने आत्मदाह करने की कोशिश की थी. AIIMS भुवनेश्वर के बर्न सेंटर विभाग के अनुसार, “मरीज को IV फ्लूइड्स, IV एंटीबायोटिक्स देकर बचाने की कोशिश की गई, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया. सांस लेने में मदद के लिए इंटुबेशन किया गया. बर्न्स ICU में पर्याप्त इलाज और सभी संभव सहायक प्रबंध किए गए. किडनी डायलिसिस (रिनल रिप्लेसमेंट थेरेपी) भी की गई थी. इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और 14 जुलाई रात 11:46 बजे उसकी मौत हो गई.
‘बेटी पढ़ाओ, बेटी जलाओ’ हो गया है अब नारा: बीजेडी नेता स्नेहांगिनी छूरिया
बालासोर आत्मदाह मामले पर बीजेडी नेता स्नेहांगिनी छूरिया ने कहा, “बीजेडी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. हमने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की, क्योंकि राज्य में महिलाओं की स्थिति लगातार खराब हो रही है. बालासोर की घटना में किसी ने पीड़िता की बात नहीं सुनी, इसी कारण उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया. अब ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा ओडिशा में ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी जलाओ’ बन गया है.”
राष्ट्रपति ने घटना पर चिंता जताई
बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले पर बीजेडी नेता सुलता देव ने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि ओडिशा में महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं. अगर शिक्षा के मंदिरों में ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो फिर एक महिला कहां जाए. जब राष्ट्रपति को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने चिंता जताई.”
छात्रा ने क्यों खुद को आग लगा ली
20 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से कॉलेज प्रशासन की निष्क्रियता के कारण खुद को आग लगा ली. छात्रा का आरोप था कि कॉलेज के एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. छात्रा की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री चरण मांझी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










