Odisha Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, आज पूरे ओडिशा में बारिश का अनुमान

Updated:
विज्ञापन
waterlogged road

एक आदमी अपने बच्चे को लेकर पानी से भरी सड़क पार करते हुए, फोटो PTI

Odisha Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में दो निम्न दबाव वाले क्षेत्र बनने के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज ओडिशा के सभी 30 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है.

विज्ञापन

Odisha Rain Alert: आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में ऊपरी वायु परिसंचरण के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान एक कम दबाव का क्षेत्र बनने, जबकि 25 सितंबर के आसपास एक और ऐसी (कम दबाव का क्षेत्र) प्रणाली के अस्तित्व में आने की संभावना है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी ने कहा, “यह प्रणाली पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगी और 26 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों से लगे उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र बनने की संभावना है.” इस प्रणाली के 27 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने का अनुमान है.

क्योंझर और मयूरभंज जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

आईएमडी के अनुसार ओडिशा के क्योंझर और मयूरभंज जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) जारी किया है.

ओडिशा के इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

विभाग ने कोरापुट, मलकानगिरी, रायगढ़ा, गजपति, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी, सुंदरगढ़, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर ‘यलो अलर्ट’ (सतर्क रहें) जारी किया है.

कटक, पुरी सहित इन जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना

आईएमडी ने कहा कि जाजपुर, कटक, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, ढेंकनाल, सोनेपुर, बौध, नुआपाड़ा, बोलांगीर और नवरंगपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola