नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को दिया धोखा, सियासी हलचल पर बोले औवेसी

Updated:
विज्ञापन
नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को दिया धोखा, सियासी हलचल पर बोले औवेसी

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद से इस्तीफे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

विज्ञापन

बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने बड़ी प्रतिक्रिया दे दी है. उन्होंने नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार की जनता के साथ धोखा देने का आरोप लगाया. ओवैसी ने नीतीश कुमार पर जकर निशाना साधा.

कल तक हमको गाली दे रहे थे नीतीश कुमार, कब माफी मांगेंगे : ओवैसी

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद से इस्तीफे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए. तीनों पार्टियों ने मिलकर बिहार की जनता को धोखा दिया है. इसमें सबसे बड़ी भूमिका नीतीश कुमार की है. नीतीश कुमार ने हर चीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और उनकी बात का कोई भरोसा नहीं है. मैं शुरू से कह रहा था कि वे फिर से भाजपा में जाएंगे. हम तेजस्वी यादव से पूछना चाहते हैं कि उन्हें अब कैसा लग रहा है?

तेजस्वी यादव के साथ हो गया खेला: ओवैसी

ओवैसी ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा, उन्होंने हमारे चार विधायक छीन लिए .क्या उन्हें अब भी वही दर्द महसूस हो रहा है? उनके साथ भी उसी तरह से खेला गया है जैसे उन्होंने हमारे साथ खेला था. नीतीश कुमार बिहार में सिर्फ आरएसएस और नरेंद्र मोदी के शासन का चेहरा होंगे. तेजस्वी यादव और उनके परिवार ने लोगों को किनारे कर दिया और उनका ध्यान केवल अपने बीच से किसी को मुख्यमंत्री बनाने पर है. नीतीश कुमार जब तक जीवित हैं, तब तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं. भाजपा बस अपने लिए सब कुछ चाहती है, किसी भी तरह से. ओवैसी ने कहा, बिहार की जनता को धोखा दिया गया है. बिहार में कोई विकास नहीं हुआ है. राज्य में नौकरशाही बढ़ रही है.

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि उन्हें ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) और ‘महागठबंधन’ में ‘‘स्थिति ठीक नहीं लग रही थी इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ नया गठबंधन और नई सरकार बनाने का निर्णय लिया. नीतीश 18 महीने पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए थे.

एनडीए के साथ मिलकर नयी सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार

आरजेडी गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर नयी सरकार बनाने की तैयारी में हैं. इधर बीजेपी की बैठक में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया. चौधरी और सिन्हा के नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है. उन्होंने यह मौका देने के लिए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया और बिहार को लालू प्रसाद के राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के जंगल राज’’ से बचाने की कसम खाई.

कूड़ा फिर से कूड़ेदान में चला गया : रोहिणी आचार्य

लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव कैबिनेट मंत्री थे. लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कूड़ा फिर से कूड़ेदान में चला गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन