शराब पीकर गाड़ी चलाई तो उठाकर ले जाएगी पुलिस, नये साल के जश्न से पहले पढ़ लें एडवाइजरी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Dec 2024 8:14 AM
कनॉट प्लेस, नई दिल्ली
New Year Eve : नए साल के जश्न के दौरान यदि शराब पीकर कोई गाड़ी चलाता नजर आया तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. दिल्ली पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है.
New Year Eve : नए साल के जश्न के लिए दिल्ली तैयार है. इसके मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार रात, 31 दिसंबर के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली के कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और हौज खास न्यू इयर इव पर जश्न मनाने के लिए लोगों की पहली पसंद होते हैं. यहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत करने पहुंचते हैं. इन इलाकों के आसपास ट्रैफिक की खास व्यवस्था की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस करीब 2,500 कर्मियों की तैनाती करेगी. नए साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नजर रखने के लिए करीब 250 टीमें भी बनाई गई है.
कनॉट प्लेस में ट्रैफिक की खास व्यवस्था
कनॉट प्लेस में लोगों की ज्यादा भीड़ उमड़ती है. 11 CAPF कंपनियों और 40 मोटरसाइकिल गश्ती टीम के साथ पैदल गश्ती दलों को भी यहां तैनात किया गया है. नए साल की पूर्व संध्या पर रात 8 बजे से लेकर जश्न के खत्म होने तक, यानी आधी रात के बाद तक कनॉट प्लेस और उसके आसपास ट्रैफिक की खास व्यवस्था रहेगी. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, किसी भी गाड़ी को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट और अन्य प्रमुख चौराहों से आगे कनॉट प्लेस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह इलाका केवल वैलिड पास वाली गाड़ियों के लिए खुला रहेगा.
ये भी पढ़ें : New Year Celebration: नए साल का जश्न मनाने गोवा छोड़ लोग क्यों आ रहे वाराणसी? जानें क्या है कारण
कुछ इलाकों में पार्किंग भी सीमित रहेगी. गोले डाकखाना, पटेल चौक और मंडी हाउस के पास पार्किंग के लिए खास जगह बनाए गए हैं. यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा. यदि आपने इनके इतर गाड़ी पार्क की तो जुर्माना भरना पड़ सकता है.
दिल्ली मेट्रो का समय
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. स्टेशन से आखिरी ट्रेन गुजरने तक इंट्री होगी. डीएमआरसी के बयान में कहा गया है, ”पुलिस अधिकारियों की सलाह के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर, 2023) पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के डिपार्चर तक यात्रियों को इंट्री दी जाएगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










