राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम ने रचाई थी प्रेमी राज कुशवाह से शादी! क्या है दो-दो मंगलसूत्र का रहस्य?
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Jul 2025 6:58 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case
Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी बड़ा खुलासा किया है. गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दो-दो मंगलसूत्र पर सवाल उठाए हैं. विनित रघुवंशी ने एक और मंगलसूत्र के आधार संदेह जताया कि इस हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी सोनम ने अपने कथित प्रेमी और सह-षड़यंत्रकर्ता राज कुशवाह से शादी कर ली होगी.
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है. राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने एक मंगलसूत्र के आधार पर गुरुवार को संदेह जताया कि इस हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी सोनम ने अपने कथित प्रेमी और सह-षड़यंत्रकर्ता राज कुशवाह से शादी कर ली होगी. राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और कुशवाह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आठ आरोपी मेघालय के जेल में न्यायिक हिरासत के तहत बंद हैं.
राजा ने दो-दो मंगलसूत्र को लेकर उठाया सवाल
राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन ने गुरुवार को मीडिया से बात के दौरान कहा “हमें पता चला है कि मेरे भाई के हत्याकांड की जांच के दौरान मेघालय पुलिस ने दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं. इनमें से एक मंगलसूत्र हमने राजा और सोनम की शादी के दौरान सोनम को परंपरा के अनुसार तोहफे में दिया था, लेकिन दूसरा मंगलसूत्र इस मंगलसूत्र से अलग है.” उन्होंने कहा “हमें लगता है कि मेरे भाई की हत्या के बाद सोनम जब इंदौर में छिपी थी, तब उसने कुशवाह से शादी कर ली होगी. दूसरा मंगलसूत्र इन दोनों की शादी से जुड़ा हो सकता है.”
क्यों गोविंद ने हमारी भावनाओं से खिलवाड़ किया- विपिन रघुवंशी
सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद उसका बड़ा भाई गोविंद 11 जून को अचानक से राजा रघुवंशी के घर पहुंचा था, वहां अपने दिवंगत जीजा राजा की मां से लिपटकर वह फूट-फूट कर रोया था. गोविंद ने दावा किया था कि उसके परिवार ने सोनम से सारे संबंध तोड़ लिए हैं और उसे अदालत से फांसी की सजा दिलाने के लिए राजा रघुवंशी के परिवार की ओर से वह खुद कानूनी लड़ाई लड़ेगा. हालांकि अब अब सोनम के बड़े भाई गोविंद को लेकर राजा रघुवंशी के परिवार की सोच बदल गई है. राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन ने कहा है कि गोविंद अपनी बहन सोनम से मिलने की इच्छा जताते हुए मीडिया में लगातार बयान दे रहा है. वह चाहे तो सोनम से मिल सकता है और उसे बचाने के लिए वकील भी नियुक्त कर सकता है. उन्होंने सवाल पूछा है कि उसे जब यही सब करना था तो उसने अपनी बहन की गिरफ्तारी के बाद हमारे घर आकर हमारे परिवार की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों किया?
गोविंद ने हमारा विश्वास तोड़ा है- विपिन रघुवंशी
विपिन रघुवंशी ने मीडिया के सामने कहा “जिस तरह सोनम ने मेरे भाई राजा का भरोसा तोड़ा, उसी तरह गोविंद ने हमारे परिवार का भरोसा तोड़ा है. हमें सोनम और उसके परिवार से लगातार धोखा ही मिल रहा है.’’ राजा रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को को मिला था. राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है. उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे. हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल विस्तार से तहकीकात कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










