समीर वानखेड़े के खिलाफ एनसीबी नहीं करेगी कोई कार्रवाई, गुमनाम पत्र के जरिये लगाये गये थे आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2021 8:05 PM

विज्ञापन

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से नवाब मलिक समीर वानखेड़े पर हमलावर हो गये हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि समीर वानखेड़े ने गलत दस्तावेज देकर आरक्षण का फायदा उठाया है.

विज्ञापन

एनसीबी के जोनल कमांडर समीर वानखेड़े के खिलाफ एनसीबी कोई कार्रवाई नहीं करेगी. एनसीबी की ओर यह जानकारी दी गयी है कि महानिदेशक को भेजे गये गुमनाम पत्र में जो आरोप लगाये गये हैं उसके आधार पर समीर वानखेड़े के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. समीर वानखेड़े पर आरोप लगाते हुए जो गुमनाम पत्र सामने आया है उसे महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने महानिदेशक को सौंपा था.

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से नवाब मलिक समीर वानखेड़े पर हमलावर हो गये हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि समीर वानखेड़े ने गलत दस्तावेज देकर आरक्षण का फायदा उठाया है. उनका कहना है कि समीर वानखेड़े के पिता ने धर्मांतरण कर लिया था, ऐसे में उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए था. उन्होंने एक दलित का हक मारकर आईआरएस की परीक्षा पास की है.


Also Read: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत, कल फिर होगी सुनवाई

समीर वानखेड़े पर रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया जा रहा है, जिसे समीर वानखेड़े ने सिरे से खारिज किया है. वे अपने ऊपर लगाये गये आरोपों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत कर चुके हैं . उनका कहना है कि मुंबई ड्रग्स मामले से ध्यान भटकाने के लिए नवाब मलिक जैसे लोग उनपर आरोप लगा रहे हैं . साथ ही उनके परिवार पर भी अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola