ओडिशा विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक एक सीट पर आगे – एक पर पीछे; हिमाचल उपचुनाव में तीन सीट पर भाजपा आगे

Updated:
विज्ञापन

Maharashtra Election

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, बीजू जनता दल के सुप्रीमो पटनायक हालांकि गंजाम जिले में हिंजिली विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिशिर कुमार मिश्रा से 1163 मतों से आगे हैं. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के छह बागियों में से तीन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं.

विज्ञापन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कांताभांजी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लक्ष्मण बाग से 1158 मतों से पीछे हैं. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीजू जनता दल के सुप्रीमो पटनायक हालांकि गंजाम जिले में हिंजिली विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिशिर कुमार मिश्रा से 1163 मतों से आगे हैं. पटनायक इन दोनों विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के छह बागियों में से तीन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं. राज्य में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हो रही है.

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुधीर शर्मा धर्मशाला से 297 मतों से आगे हैं, जबकि कुटलेहड़ से पार्टी उम्मीदवार दविंदर भुट्टो 891 मतों से आगे हैं.

बरसर से भाजपा उम्मीदवार इंद्र दत्त लखनपाल 2,043 मतों से और स्वतंत्र उम्मीदवार व भाजपा के पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा लाहौल व स्पीति विधानसभा क्षेत्र में 1,540 मतों से आगे हैं.

भाजपा नेता राजिंदर राणा सुजानपुर निर्वाचन क्षेत्र से 190 मतों से पीछे हैं. सुजानपुर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को मात दी थी. गगरेट से भाजपा के चेतन्य शर्मा 1,675 मतों से पीछे हैं.(भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola