Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में शीतलहर की संभावना, फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Forecast Updates Today: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम ने एकबार फिर करवट बदल ली है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी हवा थम गयी थी. इस कारण कोहरा नहीं छा रहा था, तेज धूप निकली और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया. दिन में काफी राहत मिल गयी थी. शनिवार यानी आज से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं. रविवार से शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

राजस्थान में कड़ाके की ठंड

मकर संक्रांति पर राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है, यहां कल रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और बीकानेर में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

आने वाले 24 से 48 घंटों केअंदर राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है.

बर्फ से ढके शिमला में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

हिमाचल प्रदेश में हुए ताजा हिमपात के बाद शिमला, मनाली और कुफ्री में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है और होटलों के कम से कम 70 प्रतिशत कमरे भर चुके हैं. कल रात आठ बजे समाप्त हुए 12 घंटे की अवधि के दौरान 7,164 वाहन शोघी सीमा के रास्ते शिमला में दाखिल हुए. शिमला होटल और रेस्त्रा संघ के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शाम तक होटलों के कमरों की बुकिंग में 10 प्रतिशत और वृद्धि की संभावना है.

तापमान में गिरावट की संभावना

गले 24 घंटों में पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लिए ‘‘उच्च खतरे’’ वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की, जबकि बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदेरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों के लिए ‘‘मध्यम खतरे’’ के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. एसडीएमए के अधिकारियों ने कहा- अगले 24 घंटे में कुपवाड़ा जिले के 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उच्च-स्तरीय खतरे के साथ हिमस्खलन की आशंका है. अगले 24 घंटे में बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदेरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों में 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ‘मध्यम खतरे’ के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में हिमस्खलन

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के एक गांव में आज हिमस्खलन हुआ, लेकिन इसमें किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों की माने तो, एक दिन पहले ही मध्यम से भारी बर्फबारी के बाद बांदीपोरा समेत 12 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola