Maharashtra: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा- महाराष्ट्र की धरती से BJP को उखाड़ फेंकने की बना रहे योजना

Updated:
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में टूट-फूट के साथ बवाल थम नहीं रहा है. शिवसेना की तर्ज पर एनसीपी में भी बगावत हो गई. पार्टी के बागी ‘अदृश्य शक्ति’ की मदद से सत्ता के गलियारे में पहुंच गए हैं. महाराष्ट्र में अक्टूबर 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही सूबे की राजनीति में उठा-पटक जारी है. 21 जून, 2022 को कद्दावर हिंदूवादी नेता बाला साहेब ठाकरे की पार्टी शिवसेना में बगावत हुई और पार्टी टूट गई. इसके बाद भारत के निर्वाचन आयोग ने बागी गुट वाली शिवसेना को असली बताते हुए चुनाव चिह्न बागियों के मुखिया एकनाथ शिंदे को दे दिया. इस प्रकरण से सबक लेते हुए एनसीपी भी अलर्ट मोड में है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा- महाराष्ट्र की धरती से भाजपा को उखाड़ फेंकने की बना रहे योजना

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, शरद पवार और मैं उद्धव ठाकरे से बात करेंगे और हम साथ मिलकर पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे. हम महाराष्ट्र की धरती से भाजपा के तानाशाही शासन को उखाड़ फेंकने की योजना बना रहे हैं.

शरद पवार से मुलाकात के बाद बोले संजय राउत, MVA एकजुट

शरद पवार के साथ मुलाकात के बाद शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा, एमवीए के साथ है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जिनके पास 105 विधायक हैं, वे इंतजार कर रहे हैं और जिनके पास 2-5 विधायक हैं, वे शपथ ले रहे हैं.

महाराष्ट्र सहित पूरे देश में उथल पुथल चल रही : संजय राउत

सांसद संजय राउत (उद्धव ठाकरे गुट) ने कहा, महाराष्ट्र सहित पूरे देश में जो उथल पुथल चल रही है हमने उस पर आज बैठक में चर्चा की है. लोकसभा चुनाव और UCC पर चर्चा हुई है. कांग्रेस, NCP और शिवसेना MVA के ��ैनर में साथ हैं. शरद पवार अकेले नहीं हैं हम सब उनके साथ हैं.

बालासाहेब थोराट ने अजित पवार के साथ बातचीत से किया इनकार

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, जिन्हें लोगों का समर्थन प्राप्त होता है, वे हमेशा मजबूत होते हैं. महाराष्ट्र की जनता हमारे साथ है. मेरी उनसे (अजित पवार) से कोई बातचीत नहीं हुई है.

शरद पवार ने अजित पवार गुट को अपनी तस्वीर इस्तेमाल करने से रोका

शरद पवार ने अजित पवार गुट से अपनी तस्वीर इस्तेमाल करने से रोक दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जो मेरे विचारों से नहीं हैं, उन्हें मेरी तस्वीर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है. शरद पवार ने कहा, ये मेरा अधिकार है कि मेरी तस्वीर कहां इस्तेमाल हो.

नाना पटोले और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और पार्टी के अन्य नेताओं ने मुंबई के वाईबी चव्हाण में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola