Karnataka Election Result: ‘जय बजरंगबली’, कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस ने किया ये ट्वीट
Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. पार्टी ने 224 में कुल 136 सीटों पर शानलदार जीत दर्ज की. जबकि बीजेपी के खाते में केवल 65, जेडीएस को 19 और अन्य के खाते में 4 सीटें आयी हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने वरुणा सीट से भाजपा के वी सोमन्ना को 46,163 मतों से हराया. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद अपना प्रमाण पत्र लिया और Victory sign दिखाया. कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार के बाद सीएम बोम्मई ने अपना इस्तीफा दे दिया है.
पोस्टर लगने से तय नहीं होगा मुख्यमंत्री, बोले प्रियांक खरगे
कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि हम जीत के बाद उनसे मिलने गये थे. यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी बल्कि शिष्टता के तौर पर मिलने गये थे. अभी CLP की बैठक होगी उसमें निर्णय होगा (मुख्मयंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए). पोस्टर लगने से तय नहीं होगा (मुख्यमंत्री) जो विधायक चाहेंगे वही होगा.
मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे सिद्धारमैया
सिद्धारमैया और अन्य नवनिर्वाचित विधायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे. कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और अन्य नवनिर्वाचित विधायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एच. के. पाटिल ने कहा कि हमारा हाई-कमान जो कहेगा वही मुख्यमंत्री होगा. मुझे नहीं पता लेकिन जो मीडिया के माध्यम से खबरें आ रही हैं उससे पता चल रहा है कि कई उपमुख्यमंत्री होने की संभावना है. मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्यमंत्री बनाने वालों में से हैं न कि मुख्यमंत्री बनने वालों में से.
देश में मोदी लहर खत्म, बोले संजय राउत
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि मोदी लहर खत्म हो चुकी है और अब हमारी लहर पूरे देश में आ रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है और आज शरद पवार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है, हम इस बैठक में 2024 के चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे और इसकी तैयारी शुरू करेंगे.
6 बजे कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि हमारी 6 बजे कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक होगी जिसमें AICC के अध्यक्ष और महासचिव राय लेंगे और मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे. हर पार्टी में किसी न किसी की कुछ महत्वाकांक्षाएं होंती हैं लेकिन सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होगा जिसका चुनाव हमारे विधायक और हाई कमान करेगा (सिद्धारमैया और डी. के. शिवकुमार के समर्थकों द्वार पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर).
बजरंग बली कांग्रेस के साथ
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि कर्नाटक तो झांकी हैं अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है. कर्नाटक ने दिखाया है कि जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है… कांग्रेस जीत गयी… जिसका मतलब बजरंग बली कांग्रेस के साथ थे. हमारे गृह मंत्री (अमित शाह) बोल रहे थे कि भाजपा हार गयी तो दंगे होंगे. कर्नाटक शांत हैं और खुश है. कहां हैं दंगे?
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए