'दिल से बुरा लगता है' से फेमस कमेडियन देवराज पटेल नहीं रहे, छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने दी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2023 10:29 PM
'दिल से बुरा लगता है' नाम से फेमस कमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है. कमेडियन देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वे रायपुर में कॉमेडी वीडियो शूट करने जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक से टक्कर के बाद मौत हो गई है.
रायपुर : ‘दिल से बुरा लगता है’ नाम से फेमस कमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है. कमेडियन देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वे रायपुर में कॉमेडी वीडियो शूट करने जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक से टक्कर के बाद मौत हो गई है. देवराज पटेल ‘दिल से बुरा लगता है’ डायलॉग से पूरे भारत भर में प्रसिद्ध थे. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को रायपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. इस सड़क हादसे में उनकी मौत के बाद छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है. कमेडियन देवराज पटेल के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर दुख जताया है.
किसान के बेटे थे देवराज
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कमेडियन देवराज पटेल मुख्य रूप से महासमुंद के दाब पाली गांव के रहने वाले थे. उनका पूरा परिवार दाब पाली गांव में रहता है. पिता पेशे से किसान हैं. देवराज पटेल के एक और भाई हेमंत पटेल हैं. रायपुर में वे कमेडी से जुड़े वीडियो बनाने के सिलसिले में रहते थे. सोमवार को भी वे एक वीडियो बनाने के लिए ही जा रहे थे. उसी वक्त रायपुर शहर के लाभांडी इलाके में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के बाद मौके पर ही देवराज पटेल की मौत हो गई.
भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि
देवराज पटेल के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:.
“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.
इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है.
ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: pic.twitter.com/6kRMQ94o4v
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2023
दिल्ली के भुवन बाम के साथ भी कर चुके थे काम
मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो यूट्यूब पर कमेडियन देवराज पटेल के चार लाख से ज्यादा सस्क्राइबर हैं. उनके किसी भी वीडियो को लाखों लोग देखा करते थे. वे विभिन्न विषयों पर मजाकिया लहजे में वीडियो बनाने में माहिर थे. वर्ष 2021 में दिल्ली के फेमस कॉमेडियन भुवन बाम के साथ ढिंढोरा में काम कर चुकने के बाद उन्होंने खुद ही कमेडी करना शुरू किया था. इसके साथ छत्तीसगढ़ सरकार के डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में भी लगातार देवराज काम रहे थे.
सीएम भूपेश बघेल के थे काफी करीबी
कमेडी वीडियो बनाने के सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीब पहुंच गए थे. मुख्यमंत्री के साथ भी देवराज ने पिछले साल एक वीडियो बनाया था जो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुआ था. इसके अलावा देवराज पटेल ने आज ही अपना लास्ट वीडियो इंस्टाग्राम में आज ही पोस्ट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










