Breaking News: नरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा बने केंद्रीय कृषि मंत्री
Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
नरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा बने केंद्रीय कृषि मंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा बने केंद्रीय कृषि मंत्री. मालूम हो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद तोमर ने इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.
चेन्नई में 8 दिसंबर को भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
चेन्नई में 8 दिसंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, क्योंकि बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चल रहे हैं. यह जानकारी तमिलनाडु सरकार की ओर से दी गई है.
केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2023 लोकसभा में पारित
लोकसभा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 आज पारित किया गया.
तीन राज्यों में मुख्यमंत्रियों को लेकर मंथन, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे गृह मंत्री शाह
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्रियों के नाम पर मंथन जारी है. दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं. संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच मुलाकात में सीएम पद को लेकर चर्चा हो सकती है.
वसुंधरा राजे ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- कांग्रेस के झूठे वादे और दावे नहीं चले
वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड विजय इस बात का प्रतीक है कि कि मोदी जी की गारंटी के आगे कांग्रेस के झूठे वादे और दावे नहीं चले. आज संसदीय दल की बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सांसदों द्वारा शानदार स्वागत.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए