Live Updates

Breaking News: महाराष्ट्र में कोरोना के 146 नये मामले, JN.1 का एक भी केस नहीं

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना के 146 नये मामले

महाराष्ट्र में आज यानी शुक्रवार को कोरोना वायरस के 146 नए मामले सामने आये. 129 कोविड मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गये हैं. महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक आज कोई नया JN.1 सब वेरिएंट का मामसा सामने नहीं आया है. फिलहाल प्रदेश में JN.1 संक्रमित मरीजों की संख्या 110 है.

इंदिरा रसोई योजना का नाम बदला

राजस्थान सरकार ने इंदिरा रसोई योजना का नाम बदल दिया है. अब इसका नाम अन्नपूर्णा रसोई कर दिया गया है. (टीवी न्यूज)

विधायक ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़

महाराष्ट्र- बीजेपी विधायक सुनील कांबले ने पुणे के ससून अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ मार दिया. घटना के समय प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे.

एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंचा युद्धपोत आईएनएस चेन्नई

भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंच गया है. भारतीय युद्धपोत ने अपना हेलीकॉप्टर लॉन्च किया है और समुद्री डाकुओं को अपहृत जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी की है. जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं और मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं.

खरगे ने अयोध्या जाने के लिए दिया ग्रीन सिग्नल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेताओं को अयोध्या जाने का ग्रीन सिग्नल दे दिया है. पार्टी ने कहा है कि जो नेता चाहे अयोध्या जा सकते हैं, खरगे ने कहा कि कांग्रेस नेता 20 या 21 जनवरी को अयोध्या जा सकते हैं. खरगे ने यह भी कहा कि यूपी बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष अयोध्या जा सकते हैं.

राजस्थान सरकार में विभागों का बंटवारा

राजस्थान सरकार के विभागों का आवंटन हो गया है. सीएम भजनलाल शर्मा के पास गृह विभाग, आबकारी विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सहित 8 विभाग हैं. वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास समेत 6 विभाग मिले हैं. डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को उच्च शिक्षा विभाग और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग समेत 4 विभाग मिले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola