Breaking News: राजस्थान के कुछ इलाकों में हरियाणा पुलिस का रेड, 8 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

विज्ञापन

राजस्थान के कुछ इलाकों में हरियाणा पुलिस का रेड, 8 गिरफ्तार

राजस्थान के कुछ इलाकों में हरियाणा पुलिस ने रेड किया. जिसमें नूंह हिंसा में के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया.

उत्तराखंड में बस नाले में पलटी, 35 यात्रियों की जान बजाई गई

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में धनगढ़ी पुल पर एक बस नाले में पलट गई. बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये

दिल्ली एनसीआर और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप का केंद्र अफ्रानिस्तान का हिंदुकुश बताया जा रहा है.

दिल्ली NCR में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 5.8

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 5.8 रही. भूकंप के झटके रात 9 बजकर 31 मिनट पर महूसस किये गये. दिल्ली एलसीआर के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये.

महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एकनाथ शिंदे ने की अगवानी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे. सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने उनकी अगवानी की. वह कल पुणे में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) कार्यालय का डिजिटल पोर्टल लॉन्च करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से फोन पर बातचीत की

पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और इस साल की शुरुआत में पीएम प्रचंड की हालिया भारत यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं का पालन किया, ताकि द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके और दोनों के बीच दोस्ती के गहरे बंधन को और मजबूत किया जा सके. दो देश नेपाल भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति में एक प्रमुख भागीदार है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola