Live Updates

Breaking News: राहुल गांधी से मिले उदयनिधि स्टालिन, सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

राहुल गांधी से मिले उदयनिधि स्टालिन, सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने ट्वीट किया, मुझे आज नई दिल्ली में कांग्रेस नेता और भाई राहुल गांधी से उनके आवास पर मिलकर खुशी हुई. मैंने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उन्होंने तमिलनाडु में हाल ही में आई बाढ़ को लेकर चिंता व्यक्त की. हमने राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष लोकाचार की रक्षा के लिए INDIA गठबंधन की प्रगति पर संक्षेप में चर्चा की.

इस हफ्ते 5 राज्यों का दौरा करेंगे जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस हफ्ते 5 राज्यों का दौरा करने वाले हैं. नड्डा चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. जेपी नड्डा राज्यों के दौरे में सरकार की योजनाओं पर फीडबैक लेंगे. दौरे में नड्डा बीजेपी सांसदों के साथ भी बैठक करेंगे.

कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की अगली बैठक 11 जनवरी को

कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की अगली बैठक 11 जनवरी को वर्चुअली होनी है. गुरुवार को अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुआई में बड़ी बैठक हुई. जिसमें राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को लेकर चर्चा हुई.

भारत ने केप टाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, दो मैचों की सीरीज 1-1 बराबर

भारत ने केप टाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया. जिससे दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. भारत ने पहली पारी में 153 रन बनाया, फिर तीन विकेट खोकर 80 रन बनाकर मैच जीत लिया. दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 55 और दूसरी पारी में 176 रन पर ऑल आउट हो गई थी.

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- देश में बड़ी दुर्घटना करा सकता है विपक्ष

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, 22 जनवरी से पहले विपक्ष देश में बड़ी दुर्घटना करा सकता है. उन्होंने कहा, ऐसी आशंका विपक्षी नेताओं के बयान के बाद बढ़ गई है.

दिल्ली में मोस्ट वांटेड आतंकवादी गिरफ्तार

दिल्ली में मोस्ट वांटेड आतंकवादी को पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकी हिजबुल का बताया जा रहा है. गिरफ्तार आतंकी पर 5 लाख रुपये का इनाम था. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बताया, हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. वह जम्मू-कश्मीर में विभिन्न आतंकी घटनाओं में शामिल है. गिरफ्तार आतंकी का नाम जावेद मट्टो है. NIA की टीम भी उसकी तलाश में थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola