Breaking News: नए साल की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हुई दिल्ली
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
VHP अध्यक्ष बोले- राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अगर सोनिया और विपक्ष के नेता आते हैं, तो उनका स्वागत करेंगे
22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह के निमंत्रण पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है, ‘मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण देने गया था, VHP के सदस्य अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण देने गए थे. अगर कोई राजनीति होती तो विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण क्यों भेजा जाता. अगर वे आते हैं तो हम सम्मान के साथ उनका स्वागत करेंगे. यह पूरे देश का कार्यक्रम है और यहां सभी का स्वागत है.
नए साल से पहले बढ़ाई गई दिल्ली की सुरक्षा
नए साल से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है.
इजराइल दूतावास विस्फोट मामले की जांच स्पेशल सेल को ट्रांसफर
इजराइल दूतावास विस्फोट मामले को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर दिया गया है. मामले की आगे की जांच स्पेशल सेल करेगी, एफआईआर नई दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाने में दर्ज की गई है.
कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम बोले- पीएम मोदी के फैसलों की करें आलोचना
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए. आप पीएम मोदी का विरोध कर सकते हैं और उनके फैसलों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी से नफरत करना लोकतंत्र की निशानी नहीं है. कुछ लोग पीएम मोदी से नफरत करते हुए खुद को बर्बाद कर रहे हैं…यह नकारात्मक ऊर्जा है. लोकतंत्र में नकारात्मकता के लिए कोई जगह नहीं है…स्वस्थ आलोचना के लिए भी जगह है…जो लोग भगवान राम का विरोध करते हैं वे नास्तिक हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर उन्होंने कहा, जिन्हें निमंत्रण मिला है वे भाग्यशाली हैं और जो नहीं गए, उनका दुर्भाग्य है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए