Live Updates

Breaking News: ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने दूसरे वनडे में भारत को 3 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने दूसरे वनडे में भारत को 3 रन से हराया

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने शनिवार को यहां दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को तीन रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी.

मेडल लौटाने PMO जा रहीं विनेश फोगाट को पुलिस ने रोका, कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड

बृजभूषण सिंह मामले में विरोध दर्ज कराते हुए महिला रेसलर विनेश फोगाट ने अपना अर्जुन अवॉर्ड वापस कर दिया है. फोगाट ने अपना अवॉर्ड कर्तव्य पथ पर ही छोड़ दिया. दरअसल वह अपना अवॉर्ड PMO में वापस करने जा रहीं थीं, उसी समय उन्हें पुलिस ने रोक दिया. फिर विनेश ने विरोध जताते हुए अर्जुन अवॉर्ड को कर्तव्य पथ पर ही छोड़ दिया.

शपथ के बाद बोले राज्यवर्धन, जिस तरह सेना के लिए काम किया, उसी तरह समर्पित होकर काम करुंगा

राजस्थान कैबिनेट विस्तार पर भाजपा विधायक राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, ये राजस्थान की जनता के लिए सीधे काम करने का एक बहुत बड़ा अवसर है… जीवन में ऐसे अवसर कभी-कभी ही आते हैं. जैसे मैंने सेना में पूरी तरह से समर्पित होकर काम किया है, वैसे ही हम आगे के 5 साल पूरी तरह से समर्पित होकर काम करेंगे.

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठीं

सुरक्षा कारणों से पुलिस द्वारा DKG रोड पर रोकने पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना यहां आ सकते हैं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता आ सकते हैं लेकिन वे हमें कहते हैं कि यहां कुछ खतरा है… मुझे लगता है कि यहां सबसे बड़ा ख़तरा यही लोग हैं. वे नहीं चाहते कि हम उन परिवारों से मिलें… आज हमें हमारी जमीनों से खदेड़ा जाता है… मैं रात भर यहीं बैठूंगी.

दिल्ली से पहला विमान अयोध्या पहुंचा, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर किया लैंड

दिल्ली से पहला विमान शनिवार को अयोध्या पहुंचा. विमान अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर लैंड किया. आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है. लोकापर्ण के बाद ही दिल्ली से अयोध्या विमान पहुंचा.

अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी वकील इकबाल अंसारी बोले- अयोध्या की भूमि अद्वितीय

अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी वकील इकबाल अंसारी ने कहा, अयोध्या की भूमि अद्वितीय है. आज पीएम मोदी हमारे यहां आए हैं, मेहमानों का स्वागत करना हमारा कर्तव्य है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola