Breaking News: केरल में सीपीआई नेता साथीसन गिरफ्तार, लगाया गया पोक्सो एक्ट

Updated:
विज्ञापन

मेघालय में कोनराड संगमा आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का करेंगे दावा. कर्नाटक में अमित शाह ने दो ‘विजय संकल्प’ यात्रा को दिखाया हरी झंडी. नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के संबोधन को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. आरबीआई ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) पर कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3 करोड़ रुपये से अधिक का मौद्रिक जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

सीपीआई नेता साथीसन को गिरफ्तार

केरल में सीपीआई नेता साथीसन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उनपर पोक्सो एक्ट लगाया गया है.(आजतक)

राहुल गांधी पर बीजेपी हमलावर

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के संबोधन को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने इस मामले में कहा कि यह राहुल गांधी हैं, जब भी वे विदेश जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं. वे जब भी विदेश जाते हैं तो ऐसा करते हैं और चीन को सद्भावना का प्रतीक बताते हैं. देश को उनका असली चेहरा देखना चाहिए.

3 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

आरबीआई ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) पर कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3 करोड़ रुपये से अधिक का मौद्रिक जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा 30 के तहत लगाया गया है.

कर्नाटक के चेन्नाकेशव मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा

आप नेता आतिशी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कथित राजनीतिक एजेंडे के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने और ट्विटर पर नाबालिग की तस्वीर पोस्ट करने के लिए आप नेता आतिशी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है. आयोग ने मामले को लेकर दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को पत्र भी लिखा है.

कर्नाटक में तत्काल चुनाव की मांग

कांग्रेस ने कर्नाटक में तत्काल चुनाव कराने की मांग की है. कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक जमकर तैयारी कर रहा है. बीजेपी के दिग्गज नेता चुनावी तैयारी में जुटे हैं. (आजतक)

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola