Live Updates

Breaking News: बेटी इरा और नुपुर शिखारे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए आमिर खान, दिया आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

बेटी इरा खान और नुपुर शिखारे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए आमिर खान, दोनों को दिया आशीर्वाद

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान मुंबई में ताज लैंड्स एंड, बांद्रा में बेटी इरा खान और नुपुर शिखारे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए. आमिर ने दोनों को आर्शीवाद दिया.

हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए रांची पहुंची भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम FIH (अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ) हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के लिए रांची पहुंची.

सीएम सुक्खू बोले- भगवान राम के दरबार में जाने के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, मुझे अयोध्या (राम मंदिर उद्घाटन) को लेकर कोई निमंत्रण नहीं मिला है लेकिन भगवान राम के दरबार में जाने के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है. जब भी भगवान राम के दरबार से बुलावा आएगा, हम जाएंगे.

मानहानि केस में आप सांसद संजय सिंह पर एक लाख रुपये का जुर्माना

मानहानि केस मामले में AAP नेता संजय सिंह पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है. वीडियो हटाने का भी निर्देश दिया है.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड, एनआईए ने 31 जगहों पर की छापेमारी, 9वां शख्स गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से संबंधित मामले में हरियाणा और राजस्थान में व्यापक छापेमारी के दौरान एक मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. आज की गिरफ्तारी से हत्या के मामले में अब तक गिरफ्तारियों की संख्या 9 हो गई है.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी खबर, 7 से 10 जनवरी तक राज्यों का दौरा करेगा चुनाव आयोग

लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग 7 से 10 जनवरी तक राज्यों का दौरा करेगा. पहले चरण में चुनाव आयोग आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु का दौरा करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola