Live Updates

Breaking News : असम में एक स्कूल बस पर पेड़ की डाल गिरने से 12 छात्र घायल

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

असम में एक स्कूल बस पर पेड़ की डाल गिरने से 12 छात्र घायल

असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली इलाके में एक स्कूल बस पर पेड़ की शाखा गिरने से 12 छात्र घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हरियाणा के सोनीपत में रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

हरियाणा के सोनीपत राई औद्योगिक क्षेत्र में आज रबर बेल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. जलने से कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. आग बुझाने का काम जारी है.

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में बिभव कुमार की पुलिस हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ाई गई

AAP सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की पुलिस हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी है.

मुंबई के डब्बावालों ने टीम इंडिया की जर्सी पहनकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया सपोर्ट

मुंबई के प्रतिष्ठित डब्बावालों ने T20 World Cup के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को अपना समर्थन दिखाते हुए टीम इंडिया की जर्सी पहनी. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 5 जून को टीम इंडिया का मुकाबला आयरलैंड से होगा.

पोर्शे कार दुर्घटना मामले में बोली सीएम शिंदे- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

पुणे कार दुर्घटना मामला पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, इस मामले में मैं पुणे पुलिस कमिश्नर के साथ पहले दिन से संपर्क में हूं. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. मैंने कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

नवीन पटनायक चार जून के बाद ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बन जाएंगे, बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चांदबली में एक चुनावी रैली में कहा कि बीजेपी का ओडिशा में 17 लोकसभा सीट, 75 विधानसभा सीट जीतना तय है. नवीन पटनायक चार जून के बाद ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बन जाएंगे.

दिल्ली के पश्चिम विहार के एक हॉस्पिटल में लगी आग

दिल्ली फायर सर्विस की ओर से जानकारी दी गई है कि पश्चिम विहार के आई मंत्रा हॉस्पिटल से आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं.

मोदी ने घोटालों को रोका, झारखंड में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के दुमका में कहा कि कांग्रेस के चौबीसों घंटे लूट में लगे रहने के कारण 2014 से पहले घोटाले आम थे लेकिन मोदी ने इसे रोक दिया. अगले पांच साल में पिछले 10 साल के मुकाबले और विकास कार्य देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस की लगातार लूट के कारण झारखंड को अब ‘नकदी के पहाड़ों’ के लिए जाना जाता है.

सत्येंद्र जैन की जमानत का अनुरोध करने वाली याचिका पर ईडी ने हाई कोर्ट से जवाब मांगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत (डिफॉल्ट बेल) का अनुरोध करने वाली याचिका पर ईडी से जवाब मांगा.

मिजोरम में बारिश के दौरान पत्थर की खदान ढही, 7 लोगों की मौत, कई लोग लापता

मिजोरम में आइजोल के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग लापता हो गए.

मिजोरम में बारिश के दौरान पत्थर की खदान ढही, 7 लोगों की मौत, कई लोग लापता

मिजोरम में आइजोल के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग लापता हो गए.

प्रधानमंत्री मोदी ने सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाले विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, मातृभूमि की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन…

प्रधानमंत्री मोदी ने सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाले विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, मातृभूमि की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन…

दिल्ली के नौरोजी नगर में 2 डीटीसी बसों की टक्कर, एक घायल

आज सुबह दिल्ली के नौरोजी नगर में 2 डीटीसी बसों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया. बताया जा रहा है कि एक बस दूसरी बस से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है.

मुंबई के धारावी में लगी आग, 6 लोग घायल

मुंबई के धारावी में आग लगने से 6 लोग घायल हो गए. मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं.

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी. दिल्ली फायर सर्विस की ओर से जानकारी दी गई कि आज सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर आई. क्यूआरटी मौके पर पहुंची. सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं, विमान की जांच की जा रही है.

पीएम मोदी आज झारखंड में रहेंगे

सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में संताल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्र दुमका, राजमहल और गोड्डा में एक जून को वोटिंग होगी. इन तीनों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुमका आएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola