Breaking News : नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के आज 9 साल पूरे हो रहे हैं. सरकार की 9 साल में उपलब्धियों को लेकर कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. राहुल गांधी की पासपोर्ट याचिका पर आज सुनवाई. कांग्��ेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सचिन पायलट और अशोक गहलोत से करेंगे बात. मुंबई में पीट-पीट कर हत्या मामले में हिरासत में 4 आरोपी. देश दुनिया की बड़ी खबरों की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नए संसद भवन के 28 मई को उद्घाटन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था की जाएगी. जारी किए गए यातायात परामर्श के अनुसार, नई दिल्ली जिले को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा. इसमें कहा गया कि केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, संघलोक सेवा आयोग के परीक्षार्थियों, क्षेत्र के निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को नई दिल्ली क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी. परामर्श में कहा गया कि मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड, तालकटोरा गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल डाकखाना गोल चक्कर, अशोक रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, जनपथ, एमएलएनपी गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेथी गोल चक्कर, जीकेपी गोलचक्कर, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर और मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड को विनियमित क्षेत्र माना जाएगा. इसमें कहा गया है कि केवल यूपीएससी के उम्मीदवारों, इन इलाकों के वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को इस क्षेत्र के भीतर आने-जाने की अनुमति होगी.

एनआईए ने यासिन मलिक की सजा-ए- मौत के लिए हाईकोर्ट में की अपील

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक (प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख) के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया. ट्रायल कोर्ट ने पिछले साल उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के हफ्तों बाद दिल्ली में 80 और जेल अधिकारियों का तबादला

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के बाद जारी तबादला आदेश की ताजा शृंखला के तहत पांच उप जेल अधीक्षक समेत 80 और जेल अधिकारियों का स्थानांतरण तीन जेल परिसर में कर दिया गया है. एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि तबादला आदेश दिल्ली कारागार निदेशक संजय बेनीवाल के निर्देश पर जारी किया गया था. उन्होंने कहा कि यह नियमित तबादला है. आदेश के मुताबिक, 80 अधिकारियों का तबादला तीन जेल परिसर-तिहाड़, मंडोली और रोहिणी में किया गया है.

जापान के टोक्याे में 6.1 तीव्रता का भूकंप

जापान के टोक्यो से 107 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में दोपहर करीब 3.33 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आने की खबर है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की गहराई 65 किलोमीटर थी.

मुंबई में सीमाशुल्क विभाग ने 1,500 करोड़ रुपये मादक पदार्थ नष्ट किये

मुंबई में सीमाशुल्क विभाग ने एक भस्मीकरण संयंत्र में 350 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया. इसकी कीमत 1,500 करोड़ रुपये बताई गई है. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई कस्टम जोन-3 ने नवी मुंबई के तलोजा में ‘मुंबई अपशिष्ट प्रबंधन लिमिटेड’ में मादक पदार्थ को नष्ट कर दिया. इस दौरान वहां उच्च स्तरीय मादक पदार्थ निस्तारण समिति मौजूद थी. उपायुक्त (सीमाशुल्क) डॉ श्रीधर धूमल ने कहा कि नष्ट किए गए मादक पदार्थ में नौ किलोग्राम कोकीन और 198 किलोग्राम मेथामफेटेमाइन शामिल थी और ये मादक पदार्थ नवी मुंबई के वाशी में अक्टूबर 2022 में फलों की एक खेप से राजस्व खुफिया निदेशालय ने जब्त किए थे.

तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

दिल्ली से वैंकुवर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 185 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौट आई. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola