Live Updates

Breaking News: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने आए, नौ मामले जेएन.1 उपस्वरूप के

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने आए, नौ मामले जेएन.1 उपस्वरूप के

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए, जिसके बाद महामारी फैलने के बाद से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,72,135 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों में से नौ जेएन.1 उपस्वरूप से जुड़े हैं. इसके साथ ही राज्य में इस नए स्वरूप जुड़े मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई.

महाराष्ट्र में ड्यूटी कर घर लौट रहे पुलिस कांस्टेबल की पतंग की डोर से गला कटने से मौत

महाराष्ट्र में ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहे पुलिस कांस्टेबल समीर सुरेश जाधव की पतंग की डोर से गला कटने से मौत हो गई. मुंबई पुलिस ने बताया, खेरवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन को फोन कर चक्रवात मिचौंग से तमिलनाडु में हुई तबाही का लिया जायजा

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने ट्वीट कर बताया, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात मिचौंग के कारण दक्षिणी तमिलनाडु में बाढ़ के बारे में जानकारी लेने के लिए मुझे फोन किया. मैंने उन्हें संसाधन की कमी के बावजूद राज्य सरकार द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर बचाव और राहत प्रयासों के बारे में बताया है और केंद्र सरकार से तत्काल वित्तीय सहायता मांगी है. प्रधानमंत्री ने इन दोहरी आपदाओं से उबरने के लिए केंद्र सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया है और बताया है कि उन्होंने बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नियुक्त किया है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा सुकमा सीमा क्षेत्र के तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी में 3 नक्सली मारे गए. तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस ने बताया, हथियार और गोला-बारूद और नक्सल संबंधी सामग्री भी बरामद किए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के सांबा में जंग लगे मोर्टार के गोले को निष्क्रिय किया गया

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक बम निरोधक दस्ते ने रविवार को सांबा जिले में एक नियंत्रित विस्फोट के जरिए जंग लगे मोर्टार के गोले को निष्क्रिय कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय लोगों को राजपुरा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव रीगल के एक खेत में मोर्टार का गोला पड़ा हुआ मिला.

राजौरी आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को हेलीकॉप्टर से जम्मू लाया गया

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सेना के चार जवानों के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर के जरिए राजौरी से जम्मू ले जाया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola