Breaking News Live: असम में सिंगल यूज प्लास्टिक की वाटर बोतल पर लगेगा बैन, CM हिमंत बिस्वा ने दी जानकारी
Breaking News Live Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार की रात प्रदेश के राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई गुढ़ा द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरने के कुछ घंटों बाद हुई है. असम में इस साल 2 अक्टूबर से, राज्य सरकार 1 लीटर से कम क्षमता वाली सिंगल यूज वाली प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लगाएगी.
राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढा को CM गहलोत ने किया बर्खास्त
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार की रात प्रदेश के राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई गुढ़ा द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरने के कुछ घंटों बाद हुई है. पहले यह मामला सूत्रों के हवाले से चल रहा था, फिर राजभवन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि राजस्थान के राज्यपाल ने राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने की सीएम अशोक गहलोत की सिफारिश को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.
दिल्ली में दवा विक्रेताओं को इन दवाओं की बिक्री से बचने की सलाह
मानसून के मौसम में वेक्टर जनित बीमारियों में वृद्धि के बीच, दिल्ली सरकार ने दवा विक्रेताओं को सलाह दी है कि वे डॉक्टर के पर्चे के बिना एस्पिरिन, इबूप्रोफेन और डिक्लोफेनाक समूह की दवाओं की बिक्री से बचें.
नामग्या सी. खम्पा सोमालिया संघीय गणराज्य में भारत के अगले राजदूत नियुक्त
आईएफएस अधिकारी नामग्या सी. खम्पा को सोमालिया संघीय गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्हें नैरोबी में रहना होगा. बता दें कि इससे पहले वह केन्या गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त के पद पर पदस्थापित है. विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
16 अगस्त तक दिल्ली में पैरा-ग्लाइडर समेत कई उड़ान पर लगाया प्रतिबंध
दिल्ली पुलिस ने 22 जुलाई से 16 अगस्त तक दिल्ली में पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएसएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा-जंपिंग की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए