Breaking News: चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत
चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं. इसके अलावा हमलावर भी मारा गया. चेक गणराज्य की पुलिस और शहर की बचाव सेवा ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तान शुक्रवार को
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को बताया उनके मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को किया जाएगा. उन्होंने विधानसभा परिसर में कहा कि राजभवन में नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर साय ने कहा, ‘हमारे मंत्रिमंडल के नए सदस्य शुक्रवार सुबह पौने 12 बजे राजभवन में शपथ लेंगे.
तीन नए क्रिमिनल लॉ लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी तीन नए क्रिमिनल लॉ पास कर दिया गया. आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन आपराधिक विधेयक – भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 को लंबी चर्चा के बाद पास कर दिया गया.
राज्यसभा में बोले अमित शाह- तीनों विधेयकों का उद्देश्य दंड देना नहीं बल्कि न्याय देना है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पर कहा, तीनों विधेयकों का उद्देश्य दंड देने का नहीं है बल्कि न्याय देने का है.
तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 22 दिसंबर को छुट्टी
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. इधर थूथुकुडी जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कल (22 दिसंबर) छुट्टी की घोषणा की गई है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए