Breaking News : रायगढ़ में शिक्षिका के बाथरूम में बंद 5 साल की बच्ची को कराया गया मुक्त
Breaking News Live updates: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि जांच एजेंसियां दबाव में हैं, यह देश के लिए अच्छा संकेत नहीं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर 3632 उम्मीदवारों ने 5102 नामांकन पत्र दाखिल किए. थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने शहीद हुए 5 जवानों को दी सलामी. सलमान, शाहरुख और विराट कोहली जैसे कई सेलिब्रिटीज के ट्विटरTअकाउंट से हटा ब्लू टिक. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.
केरल में बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचे जाने के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम में एक बच्चे को एक दंपति के हाथों तीन लाख रुपये में बेचे जाने के आरोपों की जांच शुक्रवार को शुरू कर दी. जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के द्वारा सूचना मिलने के बाद थम्पनूर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि हम सीडब्ल्यूसी द्वारा भेजे गए मामले के तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं. इसमें आरोप लगाया गया है कि एक निःसंतान माता-पिता को एक बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचा गया. इस बीच, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्वास्थ्य सचिव से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है. मामला कथित तौर पर थाइकौड सरकारी अस्पताल का है.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शिक्षिका के बाथरूम में बंद 5 साल की बच्ची को कराया गया मुक्त
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका के घर के बाथरूम में बंद पांच साल की बच्ची को मुक्त कराया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह बच्ची पिछले दो साल से शिक्षिका के साथ रह रही थी और उसका कहना है कि मुझे अकसर मारा-पीटा जाता है.
पेपर लीक मामला में HPSSC के पूर्व सचिव की ज्यूडिशियल कस्टडी 29 अप्रैल तक बढ़ी
हमीरपुर की एक अदालत ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) की भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) के पूर्व सचिव जतिंदर कुमार कंवर की न्यायिक हिरासत की अवधि शुक्रवार को 29 अप्रैल तक बढ़ा दी. हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जतिंदर कुमार कंवर को पेपर लीक मामले में हमीरपुर सत्र न्यायाधीश विकास भारद्वाज की अदालत में पेश किया गया.
जिस मामले को लेकर मैंने जानकारी दी, सीबीआई उसमें कुछ स्पष्टीकरण चाहती है, बोले सत्यपाल मलिक
एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को नोटिस जारी कर बीमा घोटाले से जुड़े सवालों का जवाब देने को कहा गया है. मामले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्य़पाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जिस मामले को लेकर मैंने जानकारी दी, सीबीआई उसमें कुछ स्पष्टीकरण चाहती है.
बीजापुर में एसटीएफ ने नक्सल शिविर का किया भंडाफोड़
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एसटीएफ ने 20 अप्रैल को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पिलूर के उत्तर में स्थित एक नक्सल शिविर का भंडाफोड़ किया था. शिविर से विस्फोटक, डेटोनेटर, माओवादी वर्दी, साहित्य, दवाएं, चार्जर, उपकरण और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है.
प्रसार भारती में नौकरी दिलाने के नाम पर 300 लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को कहा कि प्रसार भारती में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 300 लोगों से पैसे ठगने के आरोप में पंकज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए