Breaking News : मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल प्रक्षेपण

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की. कमर्शियल LPG गैस के दाम में बड़ी कटौती, 83.5 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर. चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में देश की जीडीपी 6.1% रही है. वहीं, अगर फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रही है. मणिपुर हिंसा की जांच के लिए बनेगा न्यायिक जांच आयोग.

विज्ञापन

मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल प्रक्षेपण

रक्षा मंत्रालय के प्रधान प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने गुरुवार को कहा कि भारत ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया. मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. प्रशिक्षण लॉन्च ने मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया.

20 महीने से जर्मनी के फॉस्टर होम में फंसी बेबी अरिहा के लिए शिंदे ने जयशंकर को लिखी चिट्ठी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनका ध्यान बेबी अरिहा शाह के मामले की ओर आकर्षित किया, जो पिछले 20 महीनों से जर्मनी में फॉस्टर होम में फंसी हुई है.

श्रीलंका के समुद्री मार्ग में फेंका गया 32 किलो सोना बरामद किया गया

तटरक्षक बल, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त अभियान में समुद्र में फेंका गया 32 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, करीब 20.20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी कर भारत से श्रीलंका ले जाया जा रहा था. यह जब्ती श्रीलंका और भारत के बीच मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में डीआरआई की एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी, जिसके बाद 30 मई को भारतीय तट रक्षक और डीआरआई द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान तस्करों ने सोना समुद्र में फेंक दिया था, जिसके बाद गोताखोरों ने इसका पता लगाया था.

अश्विनी वैष्णव ने रेलवे पर सांसदों की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को रेलवे में खानपान सेवाओं और स्टेशन विकास के विषय को लेकर रेलवे पर संसद सदस्यों की परामर्श समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की. जारी एक बयान के अनुसार खानपान सेवाओं के मुद्दे पर, सदस्यों को सूचित किया गया कि लगभग 1.8 करोड़ यात्री प्रतिदिन ट्रेनों में यात्रा करते हैं और ट्रेनों और स्टेशनों में पर्याप्त खानपान सुविधाओं की व्यवस्था और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. उन्होंने एकनाथ शिंदे के आवास पर मुलाकात की.

लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित रंगाई की फैक्ट्री में आग

पंजाब के लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित रंगाई की फैक्ट्री में आग लगी. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola