Live Updates

Breaking News: सुप्रीम कोर्ट से तीस्ता सीतलवाड़ को मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर हफ्ते भर रोक

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: सुप्रीम कोर्ट ने कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात हाई कोर्ट के उस आदेश पर सात दिनों के लिए रोक लगाकर अंतरिम सुरक्षा प्रदान की, जिसमें उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने सुनाया है. एकदिवसीय विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबले के सुपर सिक्स चरण में स्कॉटलैंड से सात विकेट की हार के साथ ही दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज भारत में आगामी 2023 एकदिवसीय ओवर के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से शनिवार को बाहर हो गई. देश-विदेश की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

बहनागा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के 13 शव आज मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए

डीएनए परीक्षण के आधार पर और एम्स भुवनेश्वर, भुवनेश्वर नगर निगम और जीआरपी के समन्वय से, बहनागा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के 13 शव आज मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया, चार शव बिहार, आठ पश्चिम बंगाल और एक शव झारखंड भेजा गया.

अगर हाई कोर्ट तीस्ता सीतलवाड़ को गिरफ्तारी से राहत प्रदान कर देता तो क्या आसमान गिर जाता : सुप्रीम कोर्ट

गिरफ्तारी से राहत के लिए तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा, हाई कोर्ट ने जो किया उससे हम आश्चर्यचकित हैं, (ऐसी) क्या चिंताजनक तात्कालिकता है. सुप्रीम कोर्ट ने सीतलवाड़ को उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए समय नहीं देने पर सवाल उठाया और कहा कि सामान्य अपराधी भी कुछ अंतरिम राहत का हकदार होता है. सवाल यह है कि अगर उच्च न्यायालय तीस्ता सीतलवाड़ को गिरफ्तारी से राहत प्रदान कर देता तो क्या आसमान गिर जाता.

तीस्ता सीतलवाड़ ने जमानत शर्तों का कोई उल्लंघन नहीं किया : वकील

वरिष्ठ अधिवक्ता सी यू सिंह ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ ने जमानत शर्तों का कोई उल्लंघन नहीं किया है.

सुप्रीम कोर्ट से तीस्ता सीतलवाड़ को मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर हफ्ते भर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात हाई कोर्ट के उस आदेश पर सात दिनों के लिए रोक लगाकर अंतरिम सुरक्षा प्रदान की, जिसमें उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने सुनाया है. 2002 के गुजरात दंगों के संबंध में कथित तौर पर सबूत गढ़ने के एक मामले में गुजरात उच्च न्यायालय ने आज उनकी नियमित जमानत खारिज कर दी थी, जिसके बाद तीस्ता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर कुछ देर में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई, एएस बोपन्ना और दीपांकर दत्ता की तीन-न्यायाधीशों की पीठ एक मामले में नियमित जमानत याचिका खारिज करने के गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर रात 9.15 बजे सुनवाई करेगी. 2002 के गुजरात दंगों के संबंध में कथित तौर पर सबूत गढ़ने का. हाई कोर्ट ने सीतलवाड को तुरंत सरेंडर करने को कहा. शाम को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और प्रशांत कुमार मिश्रा की दो-न्यायाधीशों की पीठ ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा देने पर असहमति जताई और मामले को एक बड़ी पीठ के गठन के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया.

मुंबई के कुर्ला इलाके में गोदाम में लगी आग, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद

मुंबई के कुर्ला इलाके में गोदामों में आग लग गई. मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola