Breaking News: 30 जनवरी को पटना में इंडिया गठबंधन की हो सकती है महारैली
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
राजस्थान के सीएम भजनलाल की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी मंगलवार देर शाम हादसे की शिकार हो गई. अनियंत्रित कार नाले में जा घुसी. हालांकि राहत की बात है कि उन्हें चोट नहीं लगी है. सीएम भजनलाल मथुरा जा रहे थे.
हावड़ा के 100 झुग्गी बस्तियों में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
हावड़ा के झुग्गी बस्ती में आग लगने की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि करीब 100 झुग्गी आग की चपेट में आ गई हैं. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अधिकारियों ने बताया, आग पर काबू पा लिया गया है. कूलिंग करने में थोड़ा समय लगेगा. कोई हताहत नहीं हुआ है न ही जनहानि हुई है.
30 जनवरी को पटना में इंडिया गठबंधन की हो सकती है महारैली
इंडिया गठबंधन की बैठक दिल्ली में समाप्त होने के बाद खबर आ रही है कि विपक्षी पार्टियों ने महारैली को लेकर प्लान तैयार किया है. टीवी न्यूज चैनल की मानें तो इंडिया गठबंधन की पहली महारैली पटना के गांधी मैदान में 30 जनवरी को हो सकती है.
300 सीटों पर चुनाव लड़े कांग्रेस, ममता बनर्जी ने दिया प्रस्ताव
इंडिया गठबंधन की बैठक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीट बंटवारे पर बड़ा प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कांग्रेस को 300 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है.
इंडिया गठबंधन में कई मुद्दो पर हुई चर्चा
इंडिया गठबंधन की बैठक को लेक जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि मुख्य चर्चा सीट बंटवारे को लेकर थी. कुछ नेता 1 जनवरी से पहले सीट बंटवारा चाहते थे. प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई. कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ . सभी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पीएम का चेहरा तय किया जाएगा.
इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म
इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को PM उम्मीदवार बनाने का रखा प्रस्ताव
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए