Live Updates

Breaking News : कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने बाकी दो सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: जनसंख्या के मामले में भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. यूएन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत 2.9 मिलियन से अधिक लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है. न्यूयॉर्क के निचले मैनहट्टन में एक पार्किंग गैरेज गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने शारधा घोटाले में पश्चित बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जांच की मांग की है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने बाकी दो सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से महज एक दिन पहले भाजपा ने बुधवार को अपनी चौथी और अंतिम सूची जारी कर शिमोगा और मानवी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की. भाजपा ने शिमोगा से चन्नाबसप्पा को टिकट दिया है. पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा के परिवार से किसी सदस्य को टिकट नहीं दिया.

कर्नाटक चुनाव के लिए जेडीएस ने 59 प्रत्याशियों की सूची जारी की

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 59 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. साथ ही, पार्टी ने सात सीटों पर कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की. पार्टी ने पहले घोषित की गई दो सूचियों में से 12 क्षेत्रों में उम्मीदवार बदल दिए हैं. जद (एस) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के उम्मीदवारों को तीन-तीन सीट पर और नंजनगुड में कांग्रेस के उम्मीदवार दर्शन ध्रुवनारायण को समर्थन देने की घोषणा की है. दर्शन ध्रुवनारायण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुवनारायण के पुत्र हैं, जिनका हाल ही में निधन हो गया था.

ब्रिटेन के अहम बुनियादी ढांचों पर हमले की फिराक में हैं रूसी हैकर : ब्रिटेन

ब्रिटिश सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया कि रूसी हैकर ब्रिटेन के अहम बुनियादी ढांचे को बाधित या नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए जा रहे हैं. ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र (एनसीएससी) ने देश में बिजली, पानी और अन्य महत्वपूर्ण प्रणालियों के संचालकों को आधिकारिक नोटिस जारी कर उन्हें अपनी सुरक्षा मजबूत करने को कहा.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में विस्फोट, एक की मौत, एक घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक घर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक सूचना से पता चला है कि यह विस्फोट तब हुआ, जब दोनों ने पास के जंगल में मशरूम इकट्ठा करने के दौरान मिली एक परित्यक्त वस्तु को गर्म करने की कोशिश की. अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट सिंबल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर की रसोई में हुआ. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी को खपत से ज्यादा पानी के संरक्षण के लिए मिला सर्टिफिकेट

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने बुधवार को कहा कि उसे खपत से ज्यादा पानी बचाने यानी संरक्षण के प्रयासों के लिए एक वैश्विक संस्था से सर्टिफिकेट मिला है. कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक स्वतंत्र वैश्विक एश्योरेंस एजेंसी डीएनवी ने एजीईएल को ‘वॉटर पॉजिटिव’ के तौर पर सत्यापित किया है. कंपनी ने कहा कि यह सत्यापन दर्शाता है कि एजीईएल का जल संरक्षण उसकी खपत से कहीं अधिक है.

एमपी के शहडोल में मालगाड़ी दूसरी ट्रेन से टकराकर पटरी से उतरी, एक की मौत

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बुधवार को चलती मालगाड़ी की एक खड़ी मालगाड़ी से टक्कर होने के बाद पटरी से उतर जाने की घटना में रेलवे के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गये. शहडोल की जिला कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि मालगाड़ी दुर्घटना में घायल हुए रेल कर्मियों में से एक की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि पांच अन्य घायलों में से दो की हालत गंभीर है और स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola