Breaking News : हैदराबाद एयरपोर्ट पर केरल के शख्स के पास से 1.1 करोड़ रुपये का गोल्ड पेस्ट बरामद
Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा-पुरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है. इसके साथ ही ओडिशा को पहली और पश्चिम बंगाल को दूसरी वंदे भारत की सौगात मिल गयी है. इधर कर्नाटक की स्थिति भी साफ हो चुकी है. सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, जबकि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे. दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया है. देश-विदेश की खबरों के लिए बनें रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.
हैदराबाद एयरपोर्ट पर केरल के शख्स के पास से 1.1 करोड़ रुपये का गोल्ड पेस्ट बरामद
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुरुवार को दुबई से आने पर केरल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से 1.1 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया. बरामद सोना पेस्ट के रूप में था. अधिकारियों ने कहा कि फ्लायर यूएई से अमीरात ईके-526 फ्लाइट से सुबह करीब 8 बजे पहुंचा और उसे संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया गया. उसकी अच्छी तरह से तलाशी लेने पर, अधिकारियों को उसके पतलून के कमर क्षेत्र में छुपाए गए पेस्ट के रूप में सोना मिला. उन्होंने कहा कि यह प्लास्टिक के कवर में लपेटा गया था और पतलून के चारों ओर चिपका हुआ था.
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से महिला समेत तीन की मौत
तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा कारखाने में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया. सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शिवकाशी के ऊरमपट्टी गांव में पटाखा बनाने की फैक्टरी में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एस कुमारेसन, आर सुंदरराज और के अय्यमल की मौत हो गई. मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि तीन लोगों के मौत की खबर सुनकर आहत हूं.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में ओडिशा कर रहा विकास
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ओडिशा विकास कर रहा है. पिछले 9 साल में 51,000 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है. आज ओडिशा में 8,200 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई. ओडिशा को वंदे मेट्रो भी मिलेगी. पीएम मोदी की वजह से, यह ओडिशा के लोगों के लिए एक स्वर्णिम युग है.
पंजाब में पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने कहा – की जा रही है जांच
पंजाब में दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमि अधिग्रहण के विरोध के दौरान गुरदासपुर में एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है. इस मामले में गुरप्रीत सिंह, एसपी बटाला ने कहा कि कल किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें कुछ उपद्रवी किसानों ने पुलिस कर्मियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. उन्हें नियंत्रित करने के दौरान कुछ कर्मियों को चोटें भी आईं. इस बीच, एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने की कोशिश करती दिख रही है जिसके बाद उसने अपने बचाव में उसे थप्पड़ मारा. उन्होंने कहा कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है. मैं सभी विरोध कर रहे किसानों से अनुरोध करता हूं कि वे कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करें और अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखें.
बंगाल में रिलीज होगी द केरला स्टोरी फिल्म, सुप्रीम कोर्ट ने बैन हटाया
पश्चिम बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म दिखाई जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने उस पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है. हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने यह भी कहा है कि इस फिल्म को हमलोग देखेंगे, इसके बाद कोई टिप्पणी की जाएगी. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि कानून का इस्तेमाल सार्वजनिक असहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जा सकता है, वरना सभी फिल्मों को लेकर ऐसी ही स्थिति पैदा होगी. पश्चिम बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ की स्क्रीनिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून-व्यवस्था कायम रखना राज्य का कर्तव्य है. सुप्रीम कोर्ट में निर्माता ने कहा, कि ‘द केरल स्टोरी’ को प्रमाणन प्रदान करने के खिलाफ किसी ने भी कोई सांविधिक अपील दायर नहीं की है. कोर्ट ने संकेत दिया कि वह राज्य में ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश पर रोक लगाएगा.
अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय राज्य कानून मंत्री के रूप में पदभार संभाला
अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय राज्य कानून और न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पदभार संभाल लिया है. मंत्रालय में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि कोर्ट में जो भी मामले लंबित हैं, वो जल्द से जल्द कम हो और सभी को न्याय मिले. यही हमारा उद्देश्य है.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए