Live Updates

Breaking News: अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी से की मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी से मुलाकात की.

ममता बनर्जी बोलीं- मुझे भाजपा से वैचारिक समस्या, कांग्रेस के साथ गठबंधन परकह दी बड़ी बात

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मुझे किसी से व्यक्तिगत समस्या नहीं है. मुझे भाजपा से वैचारिक समस्या है. कांग्रेस के साथ गठबंधन वाले सवाल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में उनके(कांग्रेस) पास सिर्फ 2 सीटें हैं. मैं बात करने और चर्चा करने के लिए तैयार हूं.

COVID-19 मामलों में वृद्धि और JN 1 वैरिएंट को लेकर केंद्र ने राज्यों के लिए  एडवाइजरी जारी की

केंद्र ने हाल ही में COVID-19 मामलों में वृद्धि और भारत में JN.1 वैरिएंट के पहले मामले का पता चलने के मद्देनजर राज्यों को सलाह जारी की है. राज्यों से कोविड स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया गया. राज्यों को नियमित आधार पर जिलेवार एसएआरआई और आईएलआई मामलों की रिपोर्ट और निगरानी करनी होगी. राज्यों को अधिक संख्या में आरटी-पीसीआर परीक्षणों सहित पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करने की सलाह दी गई और जीनोम अनुक्रमण के लिए सकारात्मक नमूने INSACOG प्रयोगशालाओं को भेजने का आदेश दिया है.

शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को दूसरी बार ईडी ने भेजा समन

ईडी ने शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दूसरा बार समन भेजा है. ईडी ने केजरीवाल को 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. पहले 2 नवंबर को समन भेजा था.

निलंबन के खिलाफ विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन

संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर हंगामा करने को लेकर सोमवार को लोकसभा से 33 और राज्यसभा से कुल 34 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले कुल 14 सासंदों को निलंबित किया जा चुका है. इधर विपक्षी सांसदों ने निलंबन को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी 30 से अधिक विपक्षी सांसद निलंबित

राज्यसभा में 34 विपक्षी सदस्यों को सदन के नियमों के उल्लंघन को लेकर मौजूदा सत्र के शेष समय के लिए निलंबित किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola