Live Updates

Breaking News: ठाणे रनओवर मामले में एसआईटी ने मुख्य आरोपी और उसके दो साथी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

ठाणे रनओवर मामले में एसआईटी ने मुख्य आरोपी और उसके दो साथी को किया गिरफ्तार

ठाणे रनओवर मामले में पुलिस की एसआईटी ने मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को गिरफ्तार कर लिया है. अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया.

रमन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने आज विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सांसदों के निलंबन को लेकर अध्यक्ष को लिखा पत्र

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा, जिन कारणों से हाल में 13 सदस्यों को निलंबित किया गया, मैं आग्रह करूंगा कि इस मामले को समग्र रूप से फिर से देखा जाए और निलंबन को रद्द करने और सदन में व्यवस्था बहाल करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए.

केरल में राज्यपाल के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टर

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कालीकट विश्वविद्यालय के परिसर में राज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की राज्य पुलिस की कार्रवाई को गंभीरता से लिया है, जो मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया गया. काले बैनर और पोस्टर परिसर के अंदर, यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस के ठीक बाहर लगाए गए हैं जहां राज्यपाल ठहरे हुए हैं.

राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन पर जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक

राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं. बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं. इसके अलावा राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी भी बैठक में मौजूद हैं.

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी से की मुलाकात

नवनियुक्त मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola