Breaking News Live: दमन और दीव में BJP प्रमुख जे.पी. नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Breaking News Live Updates: Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
दमन और दीव में BJP प्रमुख जे.पी. नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
दमन और दीव : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दमन में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की.
विधायक रीवाबा जाडेजा और सांसद पूनमबेन मादम के बीच, देखें वीडियो
गुजरात के जामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान जामनगर उत्तर से विधायक रीवाबा जाडेजा और सांसद पूनमबेन मादम के बीच बहस हो गई.
#WATCH गुजरात: जामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान जामनगर उत्तर से विधायक रीवाबा जाडेजा और सांसद पूनमबेन मादम के बीच बहस हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
(वीडियो आज दिन की है) pic.twitter.com/iMM6GGv7Cp
छत्तीसगढ़ के 21 और मध्य प्रदेश के 39 सीटों पर BJP के उम्मीदवारों की सूची जारी
छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. साथ ही मध्य प्रदेश के कुल 39 सीटों पर भी बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
BJP releases the first list of 21 candidates for the upcoming Chhattisgarh Assembly Elections. pic.twitter.com/7vhoSgfbCY
— ANI (@ANI) August 17, 2023
BJP releases the first list of 39 candidates for the upcoming Madhya Pradesh Assembly Elections. pic.twitter.com/7xdtQFxz9M
— ANI (@ANI) August 17, 2023
दिल्ली विधानसभा में मणिपुर पर चर्चा, BJP के चार विधायकों को सदन से निकाला
दिल्ली विधानसभा में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा हुई. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. चर्चे का विरोध कर रहे चार बीजेपी के विधायकों को सदन से स्पीकर ने बाहर निकाल दिया.
चंद्रयान 3 को लेकर बड़ी खबर, सफलतापूर्वक अलग हुआ लैंडर
चंद्रयान 3 मिशन को एक और बड़ी कामयाबी मिल गयी है. लैंडिंग मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है. कल लगभग 4 बजे के लिए नियोजित डीबूस्टिंग पर लैंडिंग मॉड्यूल थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार है. यह जानकारी ISRO ने दी है.
बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ने ‘पीएम विश्वकर्मा’ के पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा, मैं कल की कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए पीएम मोदी और सरकार को धन्यवाद देता हूं. कैबिनेट ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर ‘पीएम विश्वकर्मा’ लॉन्च करने के लिए मंजूरी दे दी है और मुझे लगता है कि यह पीएम मोदी के जन्मदिन पर इन कमजोर वर्ग के लोगों के लिए एक उपहार है.
दिल्ली के बवाना इलाके में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली के बवाना इलाके में बीती रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. अग्निशमन विभाग का कहना है, आग बुझाने के लिए कुल 30 गाड़ियां काम कर रही हैं. छह अग्निशमन कर्मियों को भी चोटें आई हैं. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.
दिल्ली विधानसभा में आज मणिपुर मुद्दे पर होगी चर्चा
दिल्ली विधानसभा में आज सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है. विधायक दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा और कुलदीप कुमार मणिपुर में अशांति और वहां के लोगों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत करेंगे.
कर्नाटक के बीदर में पुलिस कांस्टेबल के आवास पर लोकायुक्त की छापेमारी
कर्नाटक के बीदर में पुलिस कांस्टेबल विजय कुमार के आवास पर लोकायुक्त की छापेमारी जारी है. 200 अधिकारी बीदर, धारवाड़, कोडागु, रायचूर, दावणगेरे और चित्रदुर्ग सहित राज्य भर में 48 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं.
डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख डॉ वीएस अरुणाचलम का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख डॉ. वीएस अरुणाचलम के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, डॉ वीएस अरुणाचलम का निधन वैज्ञानिक समुदाय और रणनीतिक दुनिया में एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है. उनके ज्ञान, अनुसंधान के प्रति जुनून और भारत की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में उनके समृद्ध योगदान के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की जाती थी.
उत्तराखंड में भूस्खलन की चपेट में 15 घर, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
उत्तराखंड के देहरादून जिले की विकासनगर तहसील के लांघा जाखन गांव में भूस्खलन के कारण 15 घर और 7 गौशालाएं पूरी तरह नष्ट हो गई हैं. जाखन गांव में 16 परिवारों के 50 लोग रहते हैं. घटना के दौरान किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. सभी प्रभावित लोगों को पचता गांव के एक स्कूल में बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है. भूस्खलन के कारण सड़कें भी धंस गई हैं.
जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 13 घायल
जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसे की खबर है. बताया जा रहा है कि उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोदी ग्राउंड के पास मचैल माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक मिनीबसस पलट गयी. जिसमें 13 यात्री घायल हो गये.
धर्मेंद्र प्रधान के साथ निर्मला सीतारमण ने की जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं.
बिलकिस बानो से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
बिलकिस बानो से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
राहुल गांधी का आज से दो दिवसीय लद्दाख दौरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार से लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में महसूस किये गये भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूकंप के झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, भूकंप की तीव्रता 3.49 रही.
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए