Breaking News Live: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,017 मामले

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक का इलाज चल रहा है. अलबामा के छोटे से कस्बे डैडविल में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक फुटबॉल खिलाड़ी सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. तुर्की के के 23 किमी दक्षिण-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसकी तिव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गयी. देश विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,017 मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,017 मामले सामने आए जबकि 1334 मरीज़ ठीक हुए हैं. अभी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 4,976 हैं.

गडकरी ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक की

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ एक बैठक की. इस दौरान सड़क यातायात नियमों की समीक्षा, वाहन फिटनेस स्टेशन स्थापित करना और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने को सुव्यवस्थित करने समेत विभिन्न नीतिगत मामलों पर चर्चा की गयी. गडकरी ने ट्विटर पर लिखा है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ आपसी परामर्श तथा सहयोग से कई नए समाधानों पर चर्चा की गयी.

आईईडी विस्फोट में जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फोट में एक जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का जवान घायल हो गया. वह अस्पताल में भर्ती है.

केसी वेणुगोपाल ने मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की

AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट और भाई जगताप भी मौजूद रहे.

एक लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरने से पांच की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावत किवले इलाके में एक लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरने से चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को दस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली की पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली महादेवपुरा से चुनाव लड़ेंगी. पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार की हुबली धारवाड़ मध्य सीट से महेश तेंगिनाकाई को उम्मीदवार बनाया गया है. जगदीश शेट्टार आज ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola