Live Updates

Breaking News : पुरी में रथयात्रा की सुरक्षा के लिए 10,000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live : कनाडा के मैनिटोबा में बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई और लोग 10 घायल हो गए. तूफान बिपरजॉय ने सौराष्ट्र और कच्छ के तटों को पार किया, तूफान अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा मुंबई के मीरा रोड मर्डर मामले के आरोपी मनोज की कस्टडी आज खत्म होगी. असम में भूकंप के झटके, पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी हिली धरती. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद 18 जून को देहरादून में प्रस्तावित मुस्लिम महापंचायत को रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

पुरी में रथयात्रा की सुरक्षा के लिए 10,000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

ओडिशा के पुलिस महानिरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने कहा कि पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की अंतिम तैयारियां चल रही हैं. इस साल यात्रा 20 जून को निकलेगी. पुलिस विभाग ने विशेष व्यवस्था की है. हमारे पास यातायात नियमन के साथ-साथ कॉर्डन ड्यूटी, तट की सुरक्षा और रथ को खींचने के लिए पर्याप्त तैनाती है. इसलिए, हम 160 से अधिक प्लाटून तैनात करने की योजना बना रहे हैं. अंतरिम रूप से, 10,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा. परसों फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी.

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जल परियोजनाओं को लेकर उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डीडीए के अध्यक्ष के रूप में उपराज्यपाल वीके सक्सेना को महत्वपूर्ण जल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए लंबित अनुमतियों में तेजी लाने और केंद्र सरकार, यूपी सरकार और हरियाणा सरकार से अतिरिक्त जल आवंटन की दिल्ली सरकार की मांग का समर्थन करने के लिए लिखा है.

एमपी के व्यापमं घोटाले में पांच दोषियों को सात साल का सश्रम कारावास

मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच दोषियों को को सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.

तमिलनाडु के राज्यपाल ने वी सेंथिल बालाजी को मंत्रिमंडल में रहने की नहीं दी अनुमति

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मंत्री वी सेंथिल बालाजी को मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में और अधिक समय तक जारी रखने के लिए सहमति नहीं दी है, क्योंकि वह आपराधिक कार्यवाही का सामना कर रहे हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. तमिलनाडु राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनके द्वारा रखे गए पोर्टफोलियो को उनके द्वारा पहले से ही रखे गए विषयों के अलावा मंत्रियों एस मुथुसामी और थंगम थेनारासु को आवंटित किया गया है.

राजस्थान के दौसा में धार्मिक कार्यक्रम में भोजन के बाद करीब 300 लोग बीमार

राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक धार्मिक आयोजन में भोजन (प्रसाद) ग्रहण करने के बाद करीब 300 लोगों ने पेट दर्द, उल्टी, जी घबराने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया. दौसा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुभाष बिलोनिया ने बताया कि पाखर गांव में आयोजित धार्मिक आयोजन में लड्डू, पूरी, और दाल के पकोड़े के सेवन के बाद 300 लोगों को पेट दर्द, उल्टी, जी घबराने की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया.

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लिखी चिट्ठी

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों की सुरक्षा स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola