Breaking News: अरुणाचल प्रदेश के पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या
अरुणाचल प्रदेश के 56 खोंसा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक युमसेन माटे की शनिवार दोपहर करीब 2 बजे भारत-म्यांमार सीमा के करीब लाजू सर्कल के राहो गांव के पास जंगल में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. लाजु थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
BPSC की 69वीं संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी
BPSC की 69वीं संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गई है. 3 जनवरी तक अनिवार्य विषय की परीक्षा होगी.
जीतू पटवारी बने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस ने जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. जबकि पार्टी ने छत्तीसगढ़ में कोई फेर बदल नहीं किया है. दीपक बैज ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे. वहीं चरणदास महंत को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष बनाया है.
कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का निधन
कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का 86 वर्ष की आयु में निधन.
आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सांसद राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है. राज्यसभा सभापति को लिखे पत्र में आप पार्टी के नेतृत्व ने कहा है कि संजय सिंह की अनुपस्थिति में, जिन्हें ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं’ हैं, राघव चड्ढा अब से उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए