Live Updates

Breaking News: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सीट बंटवारे को लेकर बैठक शाम को

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सीट बंटवारे को लेकर बैठक शाम को

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सीट बंटवारे की बैठक शाम को होनी है. बैठक को लेकर प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि अभी तक मुझे आमंत्रित नहीं किया गया है. यही वजह है कि इस बैठक में शामिल नहीं होऊंगा.

लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कल

लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कल

लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

CAA को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं पर 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

CAA को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं पर 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

चुनाव आयोग की ओर से जानकारी दी गई है कि दो नवनियुक्त चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू आज आयोग में शामिल हो गये हैं.

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू आज चुनाव आयुक्त का पदभार संभालेंगे

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू आज चुनाव आयुक्त का पदभार संभालेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले चयन पैनल ने गुरुवार को दोनों को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. इस संबंध में न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ POCSO और 354 (A) IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. इस संबंण में न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ POCSO और 354 (A) IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. इस संबंध में न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ POCSO और 354 (A) IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. पुतिन के पांचवीं बार सत्ता में लौटने की संभावना व्यक्त की जा रही है. एएफपी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन को छह साल और बढ़ाने के लिए मतदान शुरू हुआ.

पीएम मोदी का हैदराबाद में रोड शो आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को हैदराबाद में रोड शो करने वाले हैं. वे तेलंगाना में 16 मार्च और 18 मार्च को बीजेपी की रैलियों को संबोधित करेंगे. मोदी का रोड शो शुक्रवार की शाम मिर्जागुडा से शुरू हो कर मल्काजगिरि तक जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola