भिखारिन के निधन के बाद घर में मिले लाखों रुपए, 30 से ज्यादा बोरियों में मिली नकदी

Updated:
विज्ञापन

भिखारिन के निधन के बाद घर में मिले लाखों रुपए

कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके घर से बोरियों में भरे सिक्के और नोट मिले हैं. उन्होंने भीख मांगकर सालों में 8.40 लाख रुपये जमा किए थे.

विज्ञापन

कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके घर से मिले पैसों ने हर किसी को हैरान कर दिया. महिला लंबे समय से भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी और धीरे-धीरे पैसे जमा करती रही. उसकी मौत के बाद जब घर की तलाशी ली गई, तो बोरियों में भरे सिक्के और छोटे नोट सामने आए.

विज्ञापन

मामला मांड्या के गुथालू इलाके का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 69 वर्षीय नूर अकेले रहती थीं. वह शहर की सड़कों और ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगती थीं. वर्षों से भीख में मिलने वाले सिक्कों को वह बोरियों में जमा करके घर में रखती थीं.

मौत के बाद घर में मिला पैसा

नूर की मौत बुधवार को उम्र संबंधी बीमारी के कारण हुई. इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने उनका अंतिम संस्कार किया. बाद में घर में रखे सामान और बोरियों की जांच की गई तो बड़ी मात्रा में सिक्के और नकदी मिली.

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री खाना-आराम चाहिए? इन 3 Credit Cards से मिलेगा फायदा

30 से ज्यादा बोरियों में नकदी मिले

शुरुआत में सामने आई रिपोर्टों में 30 से ज्यादा बोरियों में नकदी होने और कई घंटों तक गिनती चलने की बात कही गई. हालांकि, Times of India की रिपोर्ट में घर में मिले पैसों और बैंक खाते की रकम को मिलाकर कुल बचत 8.40 लाख रुपये बताई गई है, जो रिश्तेदारों को सौंप दिए गए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola