Breaking News: परनीत कौर बीजेपी में शामिल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

परनीत कौर बीजेपी में शामिल

पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. आपको बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं.

टीएमसी के असंतुष्ट नेता अर्जुन सिंह शमिल होंगे बीजेपी में

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद टीएमसी के असंतुष्ट नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि वह बीजेपी का दामन थामेंगे. अर्जुन सिंह ने कहा कि टीएमसी ने मुझे बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का अपना वादा नहीं निभाया. मेरे साथ ‘तृणमूल कांग्रेस के एक शीर्ष नेता’ भी बीजेपी में शामिल होंगे.

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बैठक आज

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए आज बैठक दोपहर में होने वाली है. इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी हिस्सा लेंगे.

हिंदू शरणार्थी कर रहे हैं केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

सीएए पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों बयान दिया था. केजरीवाल के बयान के खिलाफ हिंदू शरणार्थी उनके घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

बीजेपी असम में 14 लोकसभा सीट में से 13 पर जीत हासिल करेगी, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में कहा कि असम में सीएए का कोई महत्व नहीं, राज्य से कम से कम आवेदन आएंगे. लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी असम में 14 लोकसभा सीट में से 13 पर जीत हासिल करेगी.

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के अमेठी स्थित आवास पर ईडी का छापा

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के अमेठी स्थित आवास पर जांच एजेंसी ईडी ने छापा मारा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola