Breaking News: जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने के किया वॉक आउट
Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने के किया वॉकआउट
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चर्चा कर रहे थे, तो कांग्रेस सहित विपक्षी दल ने वॉक आउट किया. इसपर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, विपक्षी सांसद इसलिए बाहर चले गए क्योंकि जब जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा चल रही थी, तो वह (अमित शाह) लगातार ‘घमंडिया गठबंधन’ कहते रहे. उन्होंने कहा, हमारे एलओपी खरगे खड़े हुए और उनसे कश्मीर के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा. लेकिन वो नहीं रूके और इतिहास को गलत तरीके से पेश किया.
छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह
छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहणसमारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.
जम्मू-कश्मीर आरक्षण और पुनर्गठन संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित
जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 राज्यसभा में पारित हुए. दोनों विधेयक पिछले सप्ताह लोकसभा से पारित हो गए थे.
अमित शाह ने संसद में कहा, पीओके भारत का है, कोई नहीं छीन सकता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पर कहा, यह एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि ये दोनों विधेयक पारित हो जाएंगे और इसलिए भी क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर और भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. आज सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर (पुनर्गठन) विधेयक, 2019 के पीछे की मंशा, इसकी संवैधानिक वैधता और प्रक्रिया को बरकरार रखा. शाह ने चर्चा के दौरान कहा, पीओके भारत का है, इसे कोई छीन नहीं सकता.
मोहन यादव को नया सीएम घोषित किए जाने पर कांग्रेस बोली- शिवराज नहीं होते तो एमपी में बीजेपी नहीं मिलती जीत
मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया सीएम घोषित किए जाने पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, वे किसी को भी सीएम बना सकते हैं लेकिन अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो मुझे लगता है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में सिर्फ शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जीत दर्ज कर सकती है. बीजेपी जीत का श्रेय पीएम मोदी को देना चाहती है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि अगर शिवराज सिंह चौहान नहीं होते तो बीजेपी के लिए मध्य प्रदेश में जीतना मुश्किल होता. मैं व्यक्तिगत तौर पर सोचिए कि यह पीएम मोदी से ज्यादा शिवराज सिंह चौहान की जीत है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए