Live Updates

Breaking News: कोटा में यौन उत्पीड़न के बाद बच्ची ने दी जान, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live: हैदराबाद में नया तेलंगाना शहीद स्मारक बन रहा है. बता दें कि यह स्मारक 179 करोड़ रुपये की परियोजना का है, जिसका जल्द ही अनावरण किया जाएगा. साथ ही यह दुनिया की सबसे बड़ी निर्बाध स्टेनलेस स्टील संरचना होगी.

विज्ञापन

कोटा में यौन उत्पीड़न के बाद बच्ची ने दी जान, केस दर्ज

कोटा के डीएसपी शंकर लाल ने कहा कि एक बच्ची के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इन्होंने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है. अभी मामला 376 में दर्ज किया गया है. घटनास्थल से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जो माता-पिता को लिखा गया है.

अमित शाह का सुरक्षा कारणों से मेंगलुरु में रोड शो रद्द

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मेंगलुरु में शनिवार को प्रस्तावित रोड शो सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय इकाई ने यह जानकारी दी. पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष सुदर्शन मूडबिद्री ने शुक्रवार को यहां एक बयान में कहा कि सुरक्षा कारणों से रोड शो को रद्द कर दिया गया है. शाह यहां केंजारू स्थित श्रीदेवी कॉलेज में होने वाली भाजपा कोर समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. गृह मंत्री का शाम को पुत्तूर में कैम्पको स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है. वह धर्मश्री प्रतिष्ठान द्वारा निर्मित भारत माता मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे और हनुमागिरी मंदिर जाएंगे.

कांग्रेस सांसद रजनी अशोकराव पाटिल को राज्यसभा से निलंबित किया गया

कांग्रेस सांसद रजनी अशोकराव पाटिल को संसदीय कदाचार के आधार पर शुक्रवार को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया. निलंबन कांग्रेस सांसद द्वारा सदन के अंदर से एक वीडियो ट्वीट करने के बाद आया, जिसमें विपक्षी सांसद गुरुवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया का विरोध करते देखे गए थे. राज्यसभा के सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने इस मामले पर गंभीरता से विचार किया और इसे उनकी ओर से अप्रिय गतिविधि कहा.

तिरुवनंतपुरम के वजुथकौड की एक मछलीघर में लगी आग

केरल : तिरुवनंतपुरम के वजुथकौड में एक मछलीघर में आग लग गई. केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने कहा कि वजुथाकौड में एक एक्वेरियम में मेंटेनेंस का काम चल रहा था और वेल्डिंग का काम चल रहा था. ऐसा लग रहा है, जैसे वेल्डिंग सेट से आग फैली हो. दो घरों में भी आग लग गई. कोई घायल नहीं हुआ. एक्वेरियम और 2 घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त. आग पर काबू पाया गया.

दिल्ली की महरौली में डीडीए ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने महरौली में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया. एक स्थानीय ने बताया कि बच्चों की सीबीएसई की परीक्षा चल रही है. हमारे पास कोई नहीं आया. हमने बिल्डर से जमीन ली और रजिस्ट्रेशन होने के बाद कोई नहीं आया. हम यहां 6 महिने से रह रहे हैं.

विमान में खराबी के कारण सीएम शिवराज सिंह चौहान का हैदराबाद दौरा रद्द

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शुक्रवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का दौरा रद्द करना पड़ा क्योंकि उन्हें ले जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी आ गई. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चौहान यहां हवाईअड्डे पर पहुंचे और वीआईपी क्षेत्र में विमान में सवार होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि विमान में खराबी को ठीक नहीं किया जा सका है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola