Breaking News: राजस्थान- 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध शराब, नकदी समेत अन्य सामग्री जब्त

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

विज्ञापन

राजस्थान-12 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध शराब, नकदी समेत अन्य सामग्री जब्त

राजस्थान में पुलिस, आबकारी, नारकोटिक्स और आयकर विभाग की ओर से रविवार को रिकॉर्ड 12 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य का मादक पदार्थ (ड्रग्स), शराब, सोना, नकदी आदि चीजें जब्त की गईं. एक सरकारी बयान के अनुसार इसी तरह कल भी एजेंसियों ने 16 करोड़ रुपये मूल्य से ज्यादा का मादक पदार्थ, शराब, सोना, नकदी आदि चीजें जब्त की थीं. आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एजेंसियां 63 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री जब्त कर चुकी हैं. (भाषा)

विशेष विमान चेन्नई में उतरा

ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल से भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान चेन्नई में उतरा. बता दें, इजराइल और हमास की जंग के बीच इजराइल में रह रहे भारतीय को वापस देश लाया जा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किये गये भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं, हरियाणा के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. वहीं भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर सड़को पर आ गये.

ट्रक और क्रूजर जीप की भिड़ंत में सात लोगों की मौत

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार भीषण हादसा हो गया है. एक ट्रक और क्रूजर जीप की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि रतनपुर सीमा के पास एक ट्रक ने आगे चल रही क्रूजर जीप को टक्कर मार दी, जिससे क्रूजर में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को डूंगरपुर रैफर कर दिया गया है.

पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप : यूएसजीएस

पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी. यूएसजीएस ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई. इससे करीब एक सप्ताह पहले अफगानिस्तान में तेज भूकंप और भूकंप बाद के झटकों के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी और पूरे के पूरे गांव तबाह हो गए थे.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से कांग्रेस के उम्मीदवार, देखें एमपी की लिस्ट

रविवार को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144, तेलंगाना के लिए 55 और छत्तीसगढ़ के लिए 30 उम्मीदवार घोषित किए है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव अंबिकापुर से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola