2040 तक मुस्लिम बहुल बन जाएगा भारत का यह राज्य? जानें किसने किया दावा

Muslim population in India
Muslim Majority State : मुस्लिम बहुल राज्य बनने की ओर केरल बढ़ रहा है. एसएनडीपी योगम के महासचिव वेल्लप्पल्ली नटेसन के इस बयान से राजनीति तेज हो सकती है. जानें उन्होंने और क्या कहा?
Muslim Majority State : एसएनडीपी योगम के महासचिव वेल्लप्पल्ली नटेसन ने शनिवार को दावा किया कि केरल में मुस्लिम समुदाय जल्द ही बहुसंख्यक हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समुदाय और उनके नेता राज्य प्रशासन में अनुचित हस्तक्षेप कर रहे हैं. नटेसन ने स्कूल के समय में बदलाव और ज़ुम्बा डांस को लेकर हुए विवादों का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की.
वेल्लप्पल्ली नटेसन ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन ने कुछ समय पहले ही कहा था कि राज्य में वर्ष 2040 तक मुस्लिम बहुलता हो जाएगी, लेकिन उन्हें (नटेसन) लगता है कि यह और पहले हो सकता है. अपने तर्क का समर्थन करने के लिए, नटेसन ने कुछ हिंदू बहुल और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या के उदाहरण भी दिया. एसएनडीपी एक संगठन है जो केरल में संख्यात्मक रूप से मजबूत एझावा समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है.
यह भी पढ़ें : बिहार की राजनीति में कितना इंपॉर्टेंट हैं मुसलमान?
केरल में कितने मुस्लिम रहते हैं?
2011 के जनगणना के अनुसार, केरल में हिंदू आबादी सबसे अधिक है. राज्य की कुल जनसंख्या का 54.73% हिस्सा हिंदू हैं. केरल के 14 में से 13 जिलों में हिंदू बहुसंख्यक हैं. केरल में मुस्लिम आबादी 88.73 लाख है, जो कुल जनसंख्या (3.34 करोड़) का 26.56% है. ईसाई जनसंख्या 61.41 लाख है, यानी 18.38%. मुस्लिम समुदाय का केरल की राजनीति में अहम रोल है, क्योंकि वे राज्य की कुल आबादी का 26.56% हैं. केरल के एक जिले में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं.
यह भी पढ़ें : मुस्लिम देशों ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, 90% फांसी सिर्फ तीन मुल्कों में दी गई!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










