Murder in Bengal : टीएमसी नेता की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप

Murder in Bengal
Murder in Bengal : तृणमूल कांग्रेस (TMC)के स्थानीय नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस पूरी तरह से चौकस नजर आ रही है.
Murder in Bengal : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में गुरुवार रात तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रज्जाक खान क्षेत्र में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे और उनकी स्थानीय स्तर पर अच्छी खासी पहचान थी. इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव है. पुलिस पूरी तरह से चौकस है. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने रज्जाक खान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हमला व्यक्तिगत रंजिश या राजनीतिक हिंसा का नतीजा हो सकता है. मामले की जांच जारी है.
बीच सड़क गोली मारकर हत्या
भांगड़ इलाके में गुरुवार रात तृणमूल नेता रज्जाक खान की घर लौटते समय बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना चलता बेरिया इलाके की है. मृतक रज्जाक खान कैनिंग पूर्व के तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के करीबी बताए जाते हैं. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है और लोग चिंतित हैं. गोली मारने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे
हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. विधायक शौकत मोल्ला ने बताया कि रज्जाक खान गुरुवार को पार्टी की बैठक और अन्य दो बैठकों में शामिल हुए थे और फिर घर लौट रहे थे. इस घटना के बाद कोलकाता पुलिस के आयुक्त मनोज वर्मा भी भांगड़ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है.
हत्याकांड के बाद अभी तक राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










