Mumbai Pune Heavy Rains: मुंबई और पुणे में भारी बारिश से तबाही, 40 की रफ्तार से चल रही हवाएं, स्कूलों में छुट्टी

Updated:
विज्ञापन
Mumbai Heavy Rains

जलभराव वाली सड़क से सामान लेकर गुजरते लोग

Mumbai Pune Heavy Rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है. खास कर पुणे और मुंबई में भारी से भारी तबाही मची है. कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. पुणे में बाढ़ग्रस्त गांव से करीब 70 लोगों को बाहर निकाला गया. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पहले रेड अलर्ट जारी किया था.

विज्ञापन

Mumbai Pune Heavy Rains: मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण महानगर और उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा और वाहन रेंगते नजर आए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से सुबह साढ़े आठ बजे जारी किए गए ‘रेड अलर्ट’ में महानगर और आसपास के इलाकों में तीन घंटे तक बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन बाद में बारिश की तीव्रता कम होने पर इसे ‘ऑरेंज अलर्ट’ में बदल दिया गया. मुंबई में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं.

दादर, कुर्ला और बांद्रा रेलवे स्टेशनों में पटरियों पर जलभराव

रविवार को रातभर और सुबह हुई भारी बारिश के बाद दादर, कुर्ला और बांद्रा रेलवे स्टेशनों में पटरियों पर जलभराव हो गया, जिससे यात्रियों ने कई लोकल ट्रेन के 10 से 15 मिनट देरी से चलने की शिकायत की. हालांकि, पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के प्रवक्ताओं ने कहा कि कल रात से लगातार बारिश के बावजूद उनकी उपनगरीय सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. आधी रात के आसपास बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ शुरू हुई भारी बारिश सुबह भी जारी रही, जिससे किंग्स सर्कल, लालबाग, वर्ली, दादर, परेल, कुर्ला और अन्य निचले इलाकों में जलभराव हो गया.

आईएमडी ने भारी से बहुत भारी बारिश का लगाया अनुमान

आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था. आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जारी किया गया ‘रेड अलर्ट’ केवल सुबह साढ़े 11 बजे तक के लिए ही था. अब ‘रेड अलर्ट’ रायगढ़ जिले तक ही सीमित है, जबकि शेष क्षेत्र को ‘ऑरेंज अलर्ट’ में रखा गया है.’’ स्थानीय अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे के लिए, आईएमडी ने महानगर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर ‘‘भारी से बहुत भारी बारिश’’ के साथ बादल छाए रहने, बादलों की गरज तथा बिजली की चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

मंगलवार और बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना

छत्रपति संभाजीनगर सहित मराठवाड़ा क्षेत्र में भी सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि बुधवार से उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है.

पुणे में भारी बारिश, बाढ़ग्रस्त गांव से 70 लोगों को निकाला गया

महाराष्ट्र में पुणे जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों के जलमग्न होने से सोमवार आधी रात के बाद करीब 70 लोगों को निकाला गया. पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के दमकल अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि पुणे शहर के लोहेगांव वेधशाला ने सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में 129.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola