Mumbai Accident: कुर्ला बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, 49 घायल

Mumbai Accident
Mumbai Accident: मुंबई के कुर्ला में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. एक अनियंत्रित बस ने 30 से 40 वाहनों को टक्कर मार दी और पैदल यात्रियों को कुचल दिया
Mumbai Accident: कुर्ला पश्चिम में सोमवार रात को एसजी बारवे मार्ग पर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन उपक्रम (बेस्ट) की बस ने पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी. जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई. जबकि 49 अन्य घायल हो गए. इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने दी.
Mumbai Accident: बस अंधेरी की ओर जा रही थी तभी हुआ हादसा
पुलिस ने बताया बस अंधेरी की ओर जा रही थी, तभी कुर्ला पश्चिम में यह दुर्घटना हुई. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि बस ने सोलोमन बिल्डिंग के आरसीसी कॉलम से टकराने से पहले 100 मीटर की दूरी पर 30-40 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे इसकी परिसर की दीवार टूट गई.” बस ने नियंत्रण खो दिया और कुछ वाहनों को कुचल दिया. घायलों को कुर्ला में बीएमसी द्वारा संचालित भाभा अस्पताल और सायन अस्पताल सहित नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. भाभा अस्पताल के डॉ पद्मश्री अहिरे ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया. इनमें से दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया जबकि एक घायल की मौत भर्ती होने के बाद हुई.
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कहा कि दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना था. उन्होंने बताया, “कुर्ला स्टेशन से रवाना हुई एक बस का ब्रेक फेल हो गया और चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया. चालक घबरा गया और ब्रेक दबाने के बजाय उसने एक्सीलेटर दबा दिया और बस की गति बढ़ गई. वह बस को नियंत्रित नहीं कर सका और 30-35 लोगों को टक्कर मार दी.
चालक को हिरासत में ले लिया गया
डीसीपी जोन 5 गणेश गावड़े ने बताया, बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










