MP Election Results 2023: रुझान में बीजेपी को बहुमत, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Dec 2023 10:07 AM

विज्ञापन

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. लेकिन इस बार बीजेपी को रुझान में बहुमत मिल चुकी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है. जानें उन्होंने क्या कहा

विज्ञापन

MP Election Results 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में डाक मतपत्रों की गिनती से प्राप्त रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ दल बीजेपी आगे चल रही है. चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल जो आंकड़े जारी किये गये हैं उसके अनुसार 104 सीट पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 44 सीट पर आगे चल रही है. वहीं एक प्रमुख टीवी चैनल के पास उपलब्ध आंकडों के अनुसार, बीजेपी 130 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 95 सीटों पर आगे है. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि सेवा और सुशासन की जो हमारी सरकार है, जनता का पूर्ण आशीर्वाद बीजेपी के साथ रहेगा…मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी. जनता ने शिवराज सरकार की योजनाओं पर मुहर लगाने का काम किया है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बायन पर कटाक्ष करते हुए सिंधिया ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है. आपको बता दें रुझान के बाद सिंधिया प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे हैं.

https://fb.watch/oHINO8fhAV/?mibextid=RUbZ1f

2018 के विधानसभा चुनाव के बाद बनी थी कांग्रेस की सरकार

यहां चर्चा कर दें कि मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि सपा, बसपा और स्वतंत्र विधायकों के समर्थन से कमलनाथ के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाई थी. हालांकि, मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में उनके समर्थक विधायकों के कांग्रेस से विद्रोह के कारण कमलनाथ सरकार गिर गई. इसके बाद प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनी. यहां इस बार खास बाते ये है कि पिछली बार कांग्रेस के लिए वोट मांगने वाले सिंधिया इस बार बीजेपी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करते नजर आ रहे थे.


Also Read: Election Results 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जय-जय, एमपी और राजस्थान में बीजेपी को बढ़त

क्या सीएम की रेस में शामिल हैं सिंधिया

गौर हो कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी के साथ-साथ कयासों का बाजार गर्म था. लोग पूर्व कांग्रेसी नेता और वर्तमान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे थे. बीजेपी की जीत के बाद उनके मुख्यमंत्री तक बनने की खबर लोगों की बातचीत में शामिल है. इस बीच अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी ने उनसे बातचीत के आधार पर एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें सिंधिया कहते नजर आ रहे हैं कि मैं बीजेपी का सेवक मात्र हूं…मैं मुख्यमंत्री की रेस में शामिल नहीं हूं. बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की किसी भी दौड़ में शामिल नहीं हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola