MP Election: लाडली बहना योजना में 21 से अधिक उम्र की महिलाएं भी शामिल, CM चौहान बोले- जल्द होगी बंपर भर्तियां
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Sep 2023 9:05 AM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सरकारी पदों पर एक लाख लोगों की भर्ती की गई है. चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए 500 करोड़ रुपये के विश्राम गृह सहित 554.89 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा, अगले साल, एक लाख पद और भरे जाएंगे.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए एक लाख लोगों की भर्ती की गई है और अगले साल प्रदेश में इतने ही पद भरे जाएंगे. मालूम हो मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
सरकारी पदों पर एक लाख लोगों की भर्ती
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सरकारी पदों पर एक लाख लोगों की भर्ती की गई है. चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए 500 करोड़ रुपये के विश्राम गृह सहित 554.89 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा, अगले साल, एक लाख पद और भरे जाएंगे.
Also Read: राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को बताया राजनीति का धोनी, कहा- अच्छी फिनिश देकर जानते हैं मैच जीतना
मप्र में लाडली बहना योजना योजना में 21 वर्ष से अधिक की अविवाहित महिलाएं भी शामिल की गई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि 21 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत प्रति माह 1,250 रुपये की सहायता मिलेगी. वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रणजी क्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा, 21 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सहायता राशि चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी. चौहान ने कहा कि इस योजना से लगभग 1.32 करोड़ महिलाओं को लाभ होता है.
चौहान ने कहा, पैसों की कोई कमी नहीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है। उनकी सरकार लोगों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मध्यम और कुटीर उद्योग आ रहे हैं, जिससे हजारों की संख्या में रोजगार पैदा हो रहा है.
28,300 रोजगार के अवसर पैदा होंगे
चौहान ने कहा कि 1,937 करोड़ रुपये के निवेश से 552 औद्योगिक इकाइयां लगेंगी और इनसे 28,300 रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1,708 औद्योगिक इकाइयां सामने आई हैं, जिससे 16,375 नौकरियां पैदा हुई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने 305 औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला रखी है जो 6,310 लोगों को रोजगार प्रदान करेंगी.
उज्जैन में 300 करोड़ रुपये की लागत से यूनिटी मॉल बनाया जाएगा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन में 300 करोड़ रुपये की लागत से यूनिटी मॉल बनाया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से विभिन्न राज्यों की स्वदेशी वस्तुएं बेची जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










