MP Election 2023: 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को शिवराज सरकार देगी 25000 रुपये
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Sep 2023 6:36 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस साल नवंबर में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिताने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार फिर से आने पर वह अगले साल से 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25,000 रुपये देंगे.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने छात्रों को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया कि 12वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को उनके बैंक खाते में 25 हजार रुपये दिये जाएंगे.
शिवराज सिंह चौहान ने आगामी चुनाव में बीजेपी को जीताने की अपील की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस साल नवंबर में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिताने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार फिर से आने पर वह अगले साल से 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25,000 रुपये देंगे.
शिवराज सरकार इस समय 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को दे रही लैपटॉप
वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान सरकार 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000-25,000 रुपये दिए जा रहे हैं.
प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाने वाले छात्रों को मिलेगी स्कूटी
इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें स्कूटी की जाएगी. यह ऐलान मुख्यमंत्री चौहान ने ग्वालियर में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही. चौहान ने कहा, ‘‘अगले साल से हमारे बच्चे 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाएंगे तो मामा (शिवराज सिंह चौहान) 25,000 उनके खातों में डालेगा. गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें मामा स्कूटी दिलाएगा.
टोल टैक्स का संचालन बहनें करेंगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा, हमने फैसला किया कि टोल टैक्स का संचालन बहनें करेंगी. आज 3 टोल टैक्स बहनें चला भी रही हैं. हमने उन्हें इस शर्त पर यह टोल टैक्स दिए हैं कि अगर वह 1 लाख रुपये वसूलेंगी तो उसमें से उन्हें 30 हजार रुपये दिए जाएंगे.
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को दी गयी 1,269 करोड़
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में सांकेतिक बटन दबाकर 1.31 करोड़ महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1,269 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण भी किया. इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को इस साल जून से प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं. चौहान ने कहा, मेरी लाड़ली बहनों, आपके खातों में खुशियों की चौथी किस्त आज डाल दी है। ये यात्रा यहीं नहीं रुकेगी, अक्टूबर से मेरी सभी 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,250 रुपये की राशि डाली जाएगी और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 3,000 रूपये प्रतिमाह किया जाएगा.
बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा : शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह मेरा संकल्प है कि अपनी बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाना ही मेरा लक्ष्य है. इसी ध्येय के साथ मैंने लाड़ली बहना योजना बनाई है. चौहान ने कहा, मेरी लाड़ली बहनो, तुम्हें कच्चे घरों में ना रहना पड़े, इसलिए ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना’ बना दी है. अब सभी लाड़ली बहनों के पक्के आवास बनाए जाएंगे.
शिवराज सरकार की 6 बड़ी घोषणाएं
-
शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त जारी करने के बाद कार्यक्रम में 6 बड़ी घोषणाएं कीं.
-
लाड़ली बहनों को 450 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर देने की योजना बनेगी.
-
लाड़ली बहना आवास योजना के तहत मिलेगा पक्का घर
-
जिन बहनों की बिजली खपत एक किलोवाट से कम हैं उनके बिल सिर्फ 100 रुपये आएंगे.
-
अब 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को मिलेंगे 25 हजार रुपये.
-
अब 12वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले छात्रों को दी जाएगी स्कूटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










